सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Accident caused by maize scattered on the road; Anganwadi worker dies, husband and niece injured.

Farrukhabad News: सड़क पर मक्का फैला होने से हादसा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की मौत, पति व भतीजी घायल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Accident caused by maize scattered on the road; Anganwadi worker dies, husband and niece injured.
फोटो- 26-फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल में भर्ती किशोर मिश्रा। संवाद
विज्ञापन
कमालगंज। गांव सदरियापुर के पास मोड़ पर मक्का फैला होने से शिक्षामित्र की बाइक में सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइक सवार दंपती व भतीजी घायल हो गई। दंपती को फर्रुखाबाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां शिक्षामित्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी की मौत हो गई।


कन्नौज जिले के सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के गांव मोहिया नौली निवासी शिक्षामित्र किशोर मिश्रा (52) की बहन फर्रुखाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। बुधवार को किशोर अपनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पत्नी गीता मिश्रा (50) व भतीजी कोमल (27) के साथ बहन को देखने गए थे। शाम करीब चार बजे वह बाइक से वापस घर जा रहे थे। रास्ते में सदरियापुर के निकट आधी से अधिक सड़क पर किसानों ने सुखाने के लिए मक्का फैला रखा था। मक्का से बचकर बाइक निकालने के चक्कर में सदरियापुर के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार किशोर व उनकी पत्नी गीता के गंभीर चोट आई। जबकि कोमल के अंदरूनी चोट लगी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस से गीता व कोमल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सक विकास पटेल ने गीता की हालत गंभीर होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। कुछ देर बाद दूसरी एंबुलेंस से किशोर भी सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक ने उन्हें भी रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। लोहिया अस्पताल में उपचार के दौरान गीता देवी की मौत हो गई। इससे परिजन बेहाल हो गए। गीता के एक पुत्र आदर्श व पुत्री स्मृति हैं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक राम सहाय सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। सड़क पर मक्का सुखाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
---------------

सड़क पर चार किलोमीटर दूर तक सुखाया जाता मक्का

थाना क्षेत्र के गांव सदरियापुर से दरौरा होते हुए कन्नौज मार्ग पर इन दिनों किसान मक्का सुखाते हैं। सड़क किनारे मक्का पड़ा होने से एक ही ओर वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में हर पल हादसे का खतरा बना रहता है। किसानों के अनुसार करीब चार किलोमीटर दूर तक मक्का सुखा रहे हैं। बुधवार शाम हुए हादसे की वजह सड़क पर सूख रहा मक्का बना। एक ओर से बाइक जाने के दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर को जगह न मिल पाने से टक्कर हुई। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed