फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   ADM (Judicial) raids ARTO office following complaints of bribery.

Farrukhabad News: एआरटीओ दफ्तर में रुपये लेने की शिकायत पर एडीएम न्यायिक का छापा

Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
ADM (Judicial) raids ARTO office following complaints of bribery.
फर्रुखाबाद। काम के बदले रुपये लेने की शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार बुधवार शाम चार बजे एआरटीओ दफ्तर जा पहुंचे। एडीएम को देख पटलों के आसपास मंडरा रहे बाहरी खिसक गए। उन्होंने लिपिकों से जानकारी ली। वह दफ्तर में आधे घंटे तक पत्रावलियों की जांच करते रहे। बताया कि वह निरीक्षण आख्या डीएम को सौंपेंगे।
विज्ञापन

एआरटीओ दफ्तर में लाइसेंस बनवाने आए एक आवेदक से काम के बदले रुपये मांगे गए। उसने इसकी शिकायत डीएम से की थी। बुधवार शाम चार बजे एडीएम न्यायिक दिनेश कुमार एआरटीओ दफ्तर पहुंचे। उन्होंने फोटो खिंचवाने, फिटनेस, लाइसेंस समेत सभी पटलों पर जाकर लिपिकों से जानकारी ली।
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि एक शिकायत मिली थी कि काउंटरों पर प्राइवेट लोग रुपये लेते हैं। इसकी जांच करने के लिए वह आए थे। एआरटीओ प्रशासन कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि नई व्यवस्था लागू हो गई है। इससे लोगों को परेशानी होने लगी है। इसी के चलते किसी ने रुपये लेने की शिकायत की थी। रुपये लेने का कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed