सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   After an appeal to the Chief Minister, the accused surrendered in court.

Farrukhabad News: मुख्यमंत्री से गुहार के बाद आरोपी ने न्यायालय में किया आत्मसमर्पण

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
After an appeal to the Chief Minister, the accused surrendered in court.
अमृतपुर। थाना क्षेत्र के गांव गूजरपुर पमारान निवासी ओमवीर राठौर की हत्या में फरार एक आरोपी ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया। ओमवीर की पत्नी धर्मशिला ने तीन दिन पूर्व मुख्यमंत्री से आरोपियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी।
विज्ञापन

साइकिल मिस्त्री ओमवीर राठौर के अपहरण व हत्या में फरार आरोपी श्यामवीर के आत्मसमर्पण करने की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी। आठ जून को ओमवीर की पत्नी धर्मशिला ने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जनता दर्शन में प्रार्थना पत्र देकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस लगातार दबिश दे रही था। तीन आरोपी रामू यादव, पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव, सुरजीत यादव पहले से ही जेल में हैं। गुलाब उर्फ तिलक व बंटी उर्फ रामऔतार अभी फरार है। आरोपियों ने 20 जुलाई 2025 को ओमवीर का अपहरण कर हत्या करने के बाद रामू यादव के खेत में शव गाड़ दिया था। आठ माह बाद एक अप्रैल को खेत से पुलिस ने कंकाल बरामद किया था। प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने बताया कि श्यामवीर फरार चल रहा था। न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed