सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Body of Agniveer missing for three days found hanging in barracks.

Farrukhabad News: तीन दिन से लापता अग्निवीर का शव बैरक में फंदे से लटका मिला

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Body of Agniveer missing for three days found hanging in barracks.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। फतेहगढ़ स्थित सिखलाई रेजिमेंट में तैनात अग्निवीर का शव बैरक में बुधवार को फंदे से लटका मिला। अग्निवीर तीन दिन से अपनी बटालियन से लापता था। खाली पड़ी बैरक से बदबू आने पर पुलिस बुलाई गई। बैरक खोलकर शव उतारा गया।


पंजाब के जनपद वरनाला थाना तालेवाल क्षेत्र के गांव भगतगढ़ निवासी अग्निवीर जसनप्रीत (22) फतेहगढ़ के सिखलाई रेजिमेंट एडम बटालियन में तैनात थे। वह मार्च में प्रशिक्षण के लिए यहां भेजे गए थे। तीन दिन पूर्व वह लापता हो गए थे। रेजिमेंट में उन्हें तलाश किया जा रहा था। बुधवार को एमटीसी क्वार्टर की बैरक से बदबू आने पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई। सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी शिवकुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लात मारकर बैरक का दरवाजा खोला तो अग्निवीर का शव लटकता मिला। दो दिन पुराना शव होने से सड़ चुका था। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट्रल जेल चौकी प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान बताया गया कि अग्निवीर अपनी बटालियन से तीन दिन से गायब था। अग्निवीर खाली बैरक की अंदर से कुंडी लगाकर फंदे से लटक गया था। फतेहगढ़ कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव यूनिट के लोगों को सौंप दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से दो दिन पूर्व मौत होने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed