सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bowing their heads in the presence of Allah, they prayed for peace.

Farrukhabad News: अल्लाह की बाहगाह में झुके सिर, अमन की मांगी दुआ

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Bowing their heads in the presence of Allah, they prayed for peace.
फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रमजान माह मुकम्मल के बाद शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार शान-ओ-शौकत से मनाया गया। ईरान व अमेरिका की ताकत को खत्म करने और जानमाल की हिफाजत फरमाने की दुआ की। आपके सामने बोलने की हिम्मत किसकी होगी। नमाज के बाद गले मिलने का दौर चला। घरों में पकवान बनाए गए। मुल्क में अमन और शांति की दुआ मांगी गई। अल्लाह हू अकबर की सदाएं गूंजती रहीं।
Trending Videos

बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में मौलाना मुफ्ती मोअज्जम अली ने नमाज अदा कराई। तकरीर में कहा कि हम सब को अल्लाह और अल्लाह के नबी की सीरत पर चलना चाहिए। उन्होंने रो-रो कर मुल्क और कौम की हिफाजत की दुआ मांगी। कहा कि हमने किसी का बुरा नहीं किया। तराबी नहीं पढ़ी, रोजा नहीं रखा। हमें माफ़ करना। हम आपसे तौबा करते हैं। हम सबको रहमत के साए में डाल दीजिए। जानमाल की हिफाजत फरमाइए। ईरान और मुल्क में अमन शांति कायम कर दीजिए। आपके सामने बोलने की किसकी हिम्मत है। हम तेरे गुलाम हैं। तेरी मोहब्बत की जरूरत है। आपकी बारगाह में जो हाथ फैलाता खाली हाथ नहीं जाता। आपसे रहमत की भीख मांगते हैं। पुरानी ईदगाह में मौलाना ने कहा कि अल्लाह के सामने ना कोई छोटा है ना बड़ा, ना कोई अमीर है ना कोई गरीब। कहा कि जिसने अपने मुल्क से गद्दारी की वह अल्लाह के सामने गुनहगार है। फतेहगढ़ स्थित ईदगाह में मौलाना राशिद ने नमाज पढ़ाई। इसमें सदर हाजी तारिक हुसैन, मसरूर हुसैन, सैयद रिजवान अली, हाजी नसर खालिक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शमसाबाद में टीलेपुर जमा मस्जिद, इमादबादपुर ईदगाह और सैयदवाड़ा की कोट वाली मस्जिद में नमाज पढ़ी गई। बच्चे व बड़े नए लिबास पहनकर गले मिले। कंपिल के निजामुद्दीनपुर सड़क स्थित ईदगाह के अलावा गांव कटिया में मौलाना सदाकत खान नदवी, निजामुद्दीनपुर में हाफिज रिजवान के अलावा समाउद्दीनपुर, नूरपुर गढ़िया और इकलहरा में नमाज पढ़ी गई। मोहम्मदाबाद मस्जिद के इमाम नूरुल हसन क़िब्ला ने खुत्बा पढ़ा। देश की सलामती, अमन-चैन की दुआ मांगी। इसमें पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष हरीश कुमार यादव, बृजेश दुबे ने बधाई दी। मस्जिद कमेटी के सदर नूर अहमद, अकबर मंसूरी, रफीक अहमद, मोहम्मद इस्लाम शाह, उस्मान मंसूरी आदि मौजूद रहे।

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग।  संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग।  संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग।  संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग।  संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग।  संवाद

फोटो-29 बीबीगंज स्थित नई ईदगाह में नमाज पढ़ते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed