फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Breakfast plate placed on Sanatan scriptures

Farrukhabad News: सनातन धर्मग्रंथों पर रखी नाश्ते की प्लेट

Tue, 21 Jul 2026 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Breakfast plate placed on Sanatan scriptures
फर्रुखाबाद। सनातन धर्म के प्रमुख ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता और श्रीरामचरित मानस के ऊपर नाश्ता भरी प्लेट रखी है। उसके पीछे कुर्सियों पर भाजपा के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व विधायक समेत अन्य नेता बैठे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है और लोग उस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती।
विज्ञापन


वीडियो में पगड़ी बांधे हुए भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा, भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह, भाजपा नेता सचिन यादव समेत अन्य नेता दिख रहे हैं। मेज पर श्रीरामचरित मानस और उसके ऊपर श्रीमद्भागवत गीता रखी है। दोनों धर्मग्रंथों के ऊपर नाश्ते से भरी एक प्लेट रखी है। माना जा रहा है कि यह वीडियो 14 जुलाई को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष के जनपद में प्रथम आगमन के दौरान हुए स्वागत कार्यक्रम का है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग इसे सनातन धर्मग्रंथों का अपमान बता रहे हैं। साथ ही लोग वीडियो में दिख रहे लोगों से माफी मांगने की बात भी लिख रहे हैं। अभी तक भाजपा के किसी नेता ने सामने आकर इस वीडियो के बारे में कोई सफाई नहीं दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र वर्मा ने बताया कि फतेहगढ़ स्थित जिला पंचायत में स्वागत कार्यक्रम था। उस समय भीड़ अधिक हो गई थी। किसी ने नाश्ते की प्लेट धर्मग्रंथ पर रख दी होगी। हम लोग सच्चे सनातनी हैं। जानबूझकर ऐसा नहीं कर सकते। अनजाने में किसी के रख देने के मामले में लोगों को आलोचना नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------------------------

हम पांच साल की उम्र से आरएसएस में हैं। राम जन्मभूमि के लिए तीन बार जेल गए। हम सनातन धर्मग्रंथों के अपमान की बात सपने में भी नहीं सोच सकते। भीड़ में अनजाने में कहीं गलती हो गई हो तो हम भगवान से बारंबार क्षमा मांगते हैं। हमारा मन, कर्म और वचन सनातन धर्म के लिए पूरी तरह से समर्पित है। - राम किशोर साहू, क्षेत्रीय अध्यक्ष, भाजपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed