{"_id":"6a5e6a6ee4fd7be8fb02b80e","slug":"sp-factionalism-visible-at-public-meeting-aimed-at-fostering-unity-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111114-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा : एकजुट करने के लिए हुई जन पंचायत में दिखी गुटबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा : एकजुट करने के लिए हुई जन पंचायत में दिखी गुटबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। पीडीए को एकजुट कर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने का सपना संजोकर हुई जन पंचायत में गुटबाजी नजर आई। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने इससे दूरी बनाई और आवास पर ही समर्थकों के साथ चर्चा करते रहे। मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने भाजपा सरकार को घेरा।
नगर के कंपिल रोड स्थित रोज फार्म गेस्ट हाउस में राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की मौजूदगी में जन पंचायत गुटबाजी की भेंट चढ़ गई। पूर्व विधायक अजीत कठेरिया ने कार्यक्रम से दूरी बनाई। इसको लेकर पार्टी में गुटबाजी की चर्चा भी रही। पूर्व विधायक ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने होर्डिंग लगवाया था। कुछ लोगों ने उसे हटवा दिया था। इसीलिए कार्यक्रम में शामिल न होने का निर्णय लिया। इसी वजह से कुछ अन्य नेता भी जन पंचायत में नहीं पहुंचे।
रामआसरे विश्व कर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, किसानों की समस्याओं, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर विफल रही। सपा पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों के अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। प्रदेश सचिव सर्वेश आंबेडकर ने कहा कि विधानसभा चुनाव में एकजुटता ही बदलाव का आधार बनेगी। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि जनता का विश्वास सपा के साथ है। प्रदेश सचिव डॉ. जितेंद्र सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूकी, जिला उपाध्यक्ष मारिया आलम, विधानसभा प्रभारी अरविंद यादव, आनंद यादव, हरिओम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
एकजुट होकर समाज बनाएगा सरकार : रामआसरे
फर्रुखाबाद। सपा की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के जहानगंज में हुई जन पंचायत में राष्ट्रीय सचिव रामआसरे विश्वकर्मा ने कहा कि एकजुट होकर समाज प्रदेश में सरकार बनाएगा। विश्वकर्मा समाज समय आने पर गाजीपुर की बेटी की हत्या और दुष्कर्म का बदला लेगा। प्रदेश में जब भी सपा की सरकार बनी, विश्वकर्मा समाज को हिस्सेदारी मिली। कहा कि हिंदुत्व के ठेकेदार चढ़ावा चोरी पर बोलने को तैयार नहीं हैं। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष रामसेवक सिंह यादव ने भी संबोधित किया। पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत, डॉ. जेपी वर्मा, सिराजुल अफाक मुन्ना आदि ने विचार व्यक्त किए। (संवाद)