{"_id":"6a5e6b11931f0105580e05f5","slug":"young-man-murdered-by-being-struck-with-a-heavy-object-driven-by-a-grudge-over-a-dispute-with-his-brother-in-law-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111120-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: बहनोई से विवाद की खुन्नस में वजनी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: बहनोई से विवाद की खुन्नस में वजनी वस्तु से प्रहार कर युवक की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दो दिन पहले बहनोई से हुए मामूली विवाद की खुन्नस में फतेहगढ़ कोतवाली के गांव बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार (30) पर चचेरे भाइयों ने वजनी वस्तु से हमला बोल दिया। चीख पुकार पर पहुंचे परिजन घायल को लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
बधौआ निवासी शैलेश अहिरवार के भाई अखिलेश ने बताया कि उनके बहनोई राजवीर घर पर ही रहते हैं। कुछ दिन पहले वह मोहल्ले की ही दुकान पर सामान खरीद रहे थे। इसी समय चचेरे भाई ने पीछे से उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इसका हम सभी भाइयों ने विरोध किया था। कुछ लोगों ने बीच में पड़कर पंचायत करवा दी थी। इसी दौरान एक चचेरा भाई दुर्घटना में घायल हो गया। वह लोग हमारे परिवार पर शक जताने लगे। आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे। सोमवार देर रात उनकी पुत्री अवनी (10) ने चीख पुकार कर चाचा को पीटने की बात कही। जब वह छत पर पहुंचे, तो भाई शैलेश पड़ोसी रग्घो की खाली जगह में पड़े थे। सिर में वार करके हत्या की गई है। उनके साथ मारपीट भी की गई। इससे पेट में काफी चोटों के निशान हैं। वह छह भाइयों में दूसरे नंबर का था। बड़े भाई ब्रजेश और छोटे भाई अखिलेश, आदेश, अर्जुन, राहुल हैं। मां विमला देवी व पिता सूरज बेहाल हैं। शैलेश की शादी नहीं हुई थी। वह मजदूरी करता था। कोतवाल तेज सिंह ने बताया कि परिजन हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।