{"_id":"6a62604e4a560af534072414","slug":"bus-service-to-sivara-launched-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111152-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सिवारा के लिए बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सिवारा के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत स्थानीय डिपो से सिवारा रूट पर तीसरी बस को कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जिले की चौथी बस सेवा है। इससे ग्रामीणों को खासा आराम हुआ है।
जिले के गांवों को बस सेवा से जोड़ने की मंशा से स्थानीय डिपो ने करीब चार माह पहले मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत जिले के 11 रूटों पर 25 आवेदकों को आवंटन पत्र दिए थे। इनमें से डिपो के अधिकारी दो मार्गों पर चार बसें चलवाने में सफल हुए। बृहस्पतिवार को कायमगंज विधायक डॉ. सुरभि गंगवार ने फैजबाग, कायमगंज, कंपिल होकर सिवारा तक की तीसरी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अन्य जो भी उनके क्षेत्र में बसें चलनी हैं, उनका भी शीघ्र संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बस अड्डा से मोहम्मदाबाद, नीबकरोरी, संकिसा होकर खिरिया तक बस चलवाई जा चुकी है। बस अड्डा पर एआरटीओ कृष्ण कुमार यादव, एआरएम राजेश कुमार, बस स्टेशन प्रभारी सुरेंद्र कुमार, अनूप कटियार, श्रीकृष्ण शुक्ला, संतोष कुमार, राधा, कमला कुमारी, जितेंद्र सिंह व नीरज अग्निहोत्री मौजूद रहे।