फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Six arrested, including BKU district president, for attack on Home Guard

Farrukhabad News: होमगार्ड पर हमले में भाकियू जिलाध्यक्ष सहित छह गिरफ्तार

Thu, 23 Jul 2026 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Six arrested, including BKU district president, for attack on Home Guard
फोटो-23 लोहिया अस्पताल परिसर में पुलिस जीप घेरे भाकियू कार्यकर्ता, समझाते जिलाध्यक्ष अजय कटिया
फर्रुखाबाद। लिंक एक्सप्रेसवे के तीन कटों के लेआउट में संशोधन की मांग को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद पुलिस ने भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष अजय कटियार सहित छह पदाधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया है। इन पर होमगार्ड पर हमला करने और सरकारी परिसर में चोरी-छिपे घुसने का आरोप है। गिरफ्तारी के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने लोहिया अस्पताल में पुलिस की जीप घेर ली, हालांकि बाद में पुलिस उन्हें अदालत में पेश कर सकी।
विज्ञापन

बुधवार रात भाकियू जिलाध्यक्ष अजय कटियार के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना दिया था। यह धरना लिंक एक्सप्रेसवे के तीन कटों के लेआउट में संशोधन की मांग को लेकर था। सीओ सिटी अभय वर्मा शहर के सभी थानों का बल लेकर कलक्ट्रेट पहुंचे। शमसाबाद थाने से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए जिलाध्यक्ष ने धरना स्थगित कर दिया। इसके बाद होमगार्ड शिवपूजन ने जिलाध्यक्ष सहित सात नामजद और करीब 70 अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगढ़ कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में सरकारी काम में बाधा डालने, धक्कामुक्की करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। बृहस्पतिवार शाम पुलिस ने जिलाध्यक्ष अजय कटियार, महासचिव अभय यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद शाक्य, युवा जिलाध्यक्ष अनुज राजपूत, बृजेश गंगवार और शिवराम शाक्य को उनके आवास से गिरफ्तार किया। सभी को लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया गया। फतेहगढ़ कोतवाली के तेज सिंह ने बताया कि गिरफ्तारी धारा 331(5) के तहत की गई है।
विज्ञापन

लोहिया अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के बाद भाकियू जिलाध्यक्ष सहित छह कार्यकर्ता पुलिस के साथ बाहर निकले। वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस जीप घेर ली। उन्होंने गिरफ्तारी रोकने का प्रयास किया। इस पर जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने कार्यकर्ताओं को समझाया कि जब किसान हित में आंदोलन करेंगे तो गिरफ्तारी भी देनी होगी। यह भी आंदोलन का एक हिस्सा है। अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना स्थगित होने के बाद बुधवार रात सीओ सिटी ने जिलाध्यक्ष अजय कटियार को गुंडा एक्ट का नोटिस दिया। जिलाध्यक्ष ने यह कहकर नोटिस लेने से मना कर दिया कि वह प्रदर्शन करने आए हैं, नोटिस रिसीव नहीं करेंगे। एक कार्यकर्ता ने नोटिस पढ़कर सुनाया। पुलिसकर्मी ने बताया कि नोटिस 20 जून को जिलाधिकारी की ओर से जारी हुआ था।

डीएम से जिलाध्यक्ष ने की वार्ता
जिलाध्यक्ष अजय कटियार ने बताया कि बृहस्पतिवार दोपहर उन्होंने जिलाधिकारी डॉ.अंकुर लाठर से किसानों की समस्याओं को लेकर वार्ता की। चकबंदी के मामले में डीएम ने एसओसी को बुलाकर मामला निस्तारित करने का भरोसा दिया। कुछ अन्य समस्याएं भी जल्द ही निस्तारित कराने को कहा।

फोटो-23  लोहिया अस्पताल परिसर में पुलिस जीप घेरे भाकियू कार्यकर्ता, समझाते जिलाध्यक्ष अजय कटिया

फोटो-23 लोहिया अस्पताल परिसर में पुलिस जीप घेरे भाकियू कार्यकर्ता, समझाते जिलाध्यक्ष अजय कटिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed