सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cash and jewellery stolen from jeweller's shop after breaking the shutter

Farrukhabad News: शटर उचकाकर सराफ की दुकान से नकदी व आभूषण चोरी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Cash and jewellery stolen from jeweller's shop after breaking the shutter
फोटो-14 गांव रठौर के बाजार में सराफ की दुकान के उचके शटर को देखते सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, को
विज्ञापन
मोहम्मदाबाद। गांव राठौर स्थित बाजार में एक सराफ की दुकान का शटर बुधवार सुबह उचका मिला। दुकानदार ने अलमारी से पांच किलो चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण व 30 हजार रुपये चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। छानबीन के बाद पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है।
Trending Videos

मोहम्मदाबाद कस्बा निवासी अमन वर्मा की गांव रठौरा स्थित बाजार में अभिजीत सिंह के भवन में दुकान है। मंगलवार शाम छह बजे दुकान बंद कर अमन घर चले गए थे। सोमवार सुबह अभिजीत सिंह ने दुकान के शटर को एक तरफ उचका देखा। उन्होंने अमन को फोन पर सूचना दी। कुछ ही देर में अमन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि दुकान के अंदर रखी अलमारी का लाॅक टूटा नहीं था। उसे चाबी से खोला गया था। सीसीटीवी कैमरे बंद होने की बात सामने आई। इस पर पुलिस ने दुकान से डीवीआर कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर नमूने लिए। अमन ने पुलिस को बताया कि करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। मोहम्मदाबाद कोतवाल विनोद शुक्ला ने बताया कि घटना संदिग्ध नजर आ रही है। मामले की तहरीर भी नहीं दी गई है। फिर भी सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
इन घटनाओं का पुलिस नहीं कर सकी खुलासा
13 नवंबर 2025 को पखाना बाजार में बेवर निवासी संजय की सराफा की दुकान व मेडिकल स्टोर से चोरी हुई थी। इसमें चोरों के फोटो भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे।
24 नवंबर 2025 को गांव नगला महानंद में रामऔतार के घर से चोरी हो गई थी। इसमें पुलिस ने एफआर ही लगा दी।
12 फरवरी 2026 को गांव नगला तिपेड़ा में ध्रुव सिंह के घर से चोरी हो गई थी। इसमें पुलिस अभी तक कुछ नहीं कर सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed