सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cement-laden truck stuck on highway

Farrukhabad News: हाईवे पर फंसा सीमेंट भरा ट्रक, एक घंटे लगा जाम

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Cement-laden truck stuck on highway
फोटो-20 ट्रक फंसने से मसेनी के पास इटावा-बरेली हाईवे पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। रविवार दोपहर बरेली-इटावा हाईवे पर एक सीमेंट से भरा ट्रक फुटपाथ पर पड़ी मौरंग में फंस गया। इससे हाईवे की बरेली की ओर जाने वाली लेन पर करीब एक घंटे तक लंबा जाम लगा रहा। यातायात उपनिरीक्षक ने ट्रक का 18 हजार रुपये का चालान किया और चालक का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने के लिए लिखा।
Trending Videos


यह घटना मसेनी से पांचाल घाट के बीच एक बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान के पास हुई। ट्रक दुकान पर सीमेंट उतारने आया था। चालक ने ट्रक को दुकान की तरफ मोड़ने का प्रयास किया। ट्रक का अगला हिस्सा डिवाइडर पर रुक गया। वहीं, पिछला हिस्सा फुटपाथ पर अवैध रूप से पड़ी मौरंग में धंस गया। इससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। बाइक सवार मौरंग के ऊपर से निकल रहे थे। जबकि कारें और छोटे वाहन मसेनी चौराहा होकर पूर्वी लेन से निकले। चालक के अथक प्रयासों के बाद लगभग एक घंटे में ट्रक को निकाला जा सका। इसके बाद ही हाईवे पर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर टीएसआई सतेंद्र कुमार पहुंचे। उन्होंने बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान पर सीमेंट उतारते ट्रक को पकड़ लिया। उन्होंने ट्रक का 18 हजार का चालान कर दिया। लापरवाही को देखते हुए ट्रक चालक का लाइसेंस निलंबित करने के लिए भी लिख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed