सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Moped gets stuck in Thar after collision, dragged for 100 meters, farmer injured

Farrukhabad News: टक्कर के बाद थार में फंस कर 100 मीटर घिसटी मोपेड, किसान घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 09 Mar 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Moped gets stuck in Thar after collision, dragged for 100 meters, farmer injured
फोटो-26 लोहिया अस्पताल में भर्ती आशुतोष मोहन। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : आईआईटी
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। तेज रफ्तार थार की टक्कर से मोपेड सवार किसान घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मोपेड थार में फंस गई। चालक 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों ने कार को रोक लिया। आरोप है कि वहां पहुंचे एक दरोगा ने कार को भगा दिया। घायल का लोहिया अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Trending Videos


राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खंडौली निवासी आशुतोष मोहन (27) रविवार दोपहर ढाई बजे के करीब मोपेड से निबिया स्थित दुकान पर दवा डालने वाली मशीन देने आ रहे थे। तिराहे पर पहुंचे कि तेज रफ्तार थार गाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही कि आशुतोष सड़क किनारे दूर जा गिरे और मोपेड कार के अगले हिस्से में फंस गई। चालक कार को करीब 100 मीटर दूर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों ने उसे घेराबंदी करके रोक लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलते ही वहां पहुंचे एक दरोगा ने मोपेड निकलवाई। घायल को लोहिया अस्पताल भेज दिया। भाई शिवतोष ने बताया कि कार क्षेत्र के ही एक सपा नेता की है। दरोगा ने सजातीय होने की वजह से कार को भगा दिया। गनीमत रही कि आशुतोष दूर जा गिरे, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। राजेपुर थानाध्यक्ष सुदेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि घायल की तहरीर मिलते ही कार को पकड़कर लाया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-26 लोहिया अस्पताल में भर्ती आशुतोष मोहन। स्रोत: जागरूक पाठक

फोटो-26 लोहिया अस्पताल में भर्ती आशुतोष मोहन। स्रोत: जागरूक पाठक- फोटो : आईआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed