सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Educator candidates could not name the free vitamins.

Farrukhabad News: मुफ्त में मिलने वाली विटामिन का नाम न बता सकीं एजुकेटर अभ्यर्थी

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Fri, 13 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Educator candidates could not name the free vitamins.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। विकास भवन सभागार में बृहस्पतिवार को सीडीओ की अध्यक्षता में एजुकेटर भर्ती के लिए विकास भवन सभागार में साक्षात्कार हुआ। कई अभ्यर्थी तो मुफ्त में मिलने वाली विटामिन का नाम भी नहीं बता सकीं। 200 में से 76 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार से किनारा कर लिया। आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत प्री-प्राइमरी बच्चों को पढ़ाने के लिए जनपद में 106 ईसीसी एजुकेटर(अर्ली चाइल्ड हुड केयर एजुकेटर) की संविदा पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए कुल 3,388 आवेदन किए गए। इनमें 1484 अभ्यर्थियों ने ही अपना सत्यापन कराया। मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़ की अध्यक्षता में कमेटी से साक्षात्कार लिया जा रहा है।
Trending Videos

बृहस्पतिवार को 200 अभ्यर्थी साक्षात्कार होना था। इनमें 124 ही विकास भवन पहुंचे। एक-एक कर साक्षात्कार के लिए बुलाया गया। कमेटी में शामिल अधिकारियों ने अभ्यर्थियों से सवाल किए तो वह चकरा गईं। सीडीओ ने एक अभ्यर्थी से पूछा कि मुफ्त में हर किसी को कौन विटामिन मिलती है। इस पर अभ्यर्थी ने चुप्पी साध ली। सीडीओ ने कहा कि इतना तो हर किसी को पता है कि धूप से मुफ्त में विटामिन डी मिलती है। हालांकि कुछ अभ्यर्थियों ने सवालों के सही जवाब दिए। 28 फरवरी से चल रहे साक्षात्कार में 918 अभ्यर्थियों में से 651 शामिल हुए, जबकि 265 गैरहाजिर रहे। साक्षात्कार में कई जनपदों के अभ्यर्थी शामिल रहे। इस दौरान बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रेनू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed