{"_id":"69b31714d8ce5cda75058c8a","slug":"server-down-consumers-wandering-for-gas-booking-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-138739-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: सर्वर डाउन, गैस बुकिंग के लिए भटक रहे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: सर्वर डाउन, गैस बुकिंग के लिए भटक रहे उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो-10 कंपिल रोड स्थित एचपी गैस के वितरण केंद्र पर गैस के लिए लाइन में लगे उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
कायमगंज। पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की तपिश अब रसोई तक महसूस हो रही है। गैस एजेंसियों में बुकिंग व्यवस्था प्रभावित होने से उपभोक्ता परेशान हैं। घरेलू गैस सिलिंडर के लिए लोगों को एजेंसियों के गोदाम तक दौड़ लगानी पड़ रही है।
सिलिंडर मिलने में देरी से गृहिणियों की चिंता बढ़ गई है। कायमगंज-कंपिल क्षेत्र में इंडियन ऑयल और एचपी गैस की एजेंसियां संचालित हैं। कंपिल मार्ग स्थित एचपी गैस और साईं धाम कॉलोनी स्थित इंडेन गैस केंद्र पर भीड़ लगी रही। कई लोग बुकिंग और सिलिंडर लेने के लिए एजेंसियों के चक्कर लगाते दिखे। पहले बुकिंग के 24 घंटे के भीतर सिलिंडर घर पहुंच जाता था। अब इसमें तीन से चार दिन का समय लग रहा है। बुकिंग की अवधि भी 15 दिन से बढ़ाकर 25 से 28 दिन कर दी गई है। इससे लोगों में चिंता बढ़ गई है। कई उपभोक्ता वैकल्पिक इंतजाम करने पर विचार
एचपी गैस एजेंसी के वितरक हर्षित गंगवार ने गैस किल्लत से इन्कार किया है। उन्होंने बताया कि कंपनी से प्रतिदिन एक गाड़ी की आपूर्ति मिल रही है। उनके करीब 12 हजार कनेक्शन धारक हैं। उन्होंने युद्ध की आशंका के चलते अधिक गैस लेने की कोशिश का जिक्र किया। वहीं इंडेन गैस एजेंसी के मैनेजर शकील के अनुसार पिछले तीन दिन से सर्वर डाउन है। इससे बुकिंग नहीं हो पा रही है और बिना बुकिंग के सिलिंडर देना संभव नहीं है।
सिलिंडर खाली होने पर एजेंसी आना पड़ा
गांव अहमदगंज निवासी विपिन कुमार अवस्थी ने बताया कि उन्होंने बुकिंग करा दी थी लेकिन घर पर सिलिंडर नहीं पहुंचा। सिलिंडर खाली होने पर उन्हें एजेंसी आना पड़ा।
बुकिंग ही नहीं हो पा रही, इसलिए आए
मोहल्ला नोनियमगंज निवासी इकबाल ने बताया कि बुकिंग ही नहीं हो पा रही है, इसलिए एजेंसी तक आना पड़ा, जबकि बिना बुकिंग के गैस नहीं दी जा रही है।
गैस के लिए सुबह से शाम तक इंतजार
अमृतपुर। सर्वर न चलने के कारण उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।कई उपभोक्ता सुबह से शाम तक एजेंसी पर गैस के इंतजार में बैठे रहते हैं। अमृतपुर स्थित आत्रेय गैस एजेंसी की संचालक सुनीता चौहान ने बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है। एजेंसी में फिलहाल 632 गैस सिलिंडर मौजूद हैं और एक गाड़ी सिलिंडर से लदी खड़ी है। इसमें 342 सिलिंडर हैं। उन्होंने बताया कि सर्वर की तकनीकी समस्या से वितरण में दिक्कत आ रही है। सर्वर ठीक होते ही उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करा दी जाएगी। (संवाद)
Trending Videos