{"_id":"69b317d41ae2557891044893","slug":"khudaganj-shringirampur-road-will-be-widened-with-an-expenditure-of-rs-1653-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-138759-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: खुदागंज-शृंगीरामपुर मार्ग का 16.53 करोड़ से किया जाएगा चौड़ीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: खुदागंज-शृंगीरामपुर मार्ग का 16.53 करोड़ से किया जाएगा चौड़ीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
Updated Fri, 13 Mar 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। धर्मार्थ योजना के तहत कांवड़ियों के लिए खुदागंज-शृंगीरामपुर मार्ग का 16.53 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण कराया जाएगा। निर्माण के लिए शासन से जिले को 4.96 करोड़ रुपये मिल गए हैं। सड़क के चौड़ीकरण से शृंगीरामपुर गंगा तट पर आने से कांवड़ियों के अलावा जनपद हरदोई व कन्नौज के राहगीरों को लाभ मिलेगा।
कमालगंज ब्लॉक क्षेत्र में स्थित प्राचीन शृंगीरामपुर गंगा तट पर ग्वालियर, भिंड सहित कई जनपदों के श्रद्धालु डीजे बजाते हुए डीसीएम, ट्रैक्टर, कार आदि वाहनों से कांवड़ भरने आते हैं। इससे सावन और महाशिवरात्रि पर बड़ी संख्या में कांवड़ियों के जत्थे खुदागंज-अखमेलपुर बदहाल मार्ग से होकर गुजरते हैं। वाहनों की संख्या अधिक बढ़ने पर पुलिस को रूट डायवर्जन भी करना पड़ता है। वहीं बरसात होने से सड़क पर कई जगह जलभराव होने से कांवड़ियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ती हैं।
कांवड़ियों की अधिक भीड़ होने से सुरक्षा की दृष्टि से कांवड़ियों को शृंगीरामपुर जाने के लिए इसी मार्ग से प्रवेश दिया जाता है, जबकि कांवड़ भरने के बाद श्रद्धालुओं को शृंगीरामपुर से रजीपुर होते हुए वापस भेजा जाता है। भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर के प्रस्ताव पर शासन से खुदागंज गढ़िया वाया शृंगीरामपुर (अखमेलपुर) छह किमी लंबे संपर्क मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण स्वीकृत किया गया। इसके निर्माण पर 16 करोड़ 53 लाख 63 हजार रुपये खर्च होंगे। शासन से पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड को निर्माण शुरू कराने के लिए पहली किस्त में चार करोड़ 96 लाख नौ हजार रुपये भेजे गए हैं। इससे अब शीघ्र ही सड़क का निर्माण शुरू होने की उम्मीद है। इससे सावन में आने वाले कांवड़ियों को काफी राहत महसूस होगी।
हरदोई व कन्नौज की राह होगी आसान
खुदागंज-शृंगीरामपुर छह किमी सड़क का चौड़ीकरण होने से जनपद हरदोई व कन्नौज के लोगों की भी राह आसान होगी। जिले के सीमावर्ती गांव शृंगीरामपुर के बाद सेरपुर सराय फिर बहवलापुर के बाद जनपद कन्नौज शुरू हो जाता है। इसी मार्ग से हरदोई के लोगों का भी आवागमन होता है। इससे सड़क का चौड़ीकरण होने से हरदोई व कन्नौज के लोगों को भी काफी राहत मिलेगी।
वर्जन
शासन से बुधवार को ही आदेश प्राप्त हुआ है। इसमें 4.96 करोड़ रुपये भेजे जाने की जानकारी मिली है। शीघ्र ही टेंडर प्रक्रिया के तहत कार्यदायी संस्था का चयन कर निर्माण प्रक्रिया शुरू कराई जाएगी। -मुरलीधर, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी
Trending Videos