सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Potato prices fall, farmers avoid storage

Farrukhabad News: आलू के भाव गिरे, किसान भंडारण से बच रहे, शीतगृहों का भरना मुश्किल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Potato prices fall, farmers avoid storage
फोटो-17 कमालगंज क्षेत्र में खेत में बोरों में भरा जा रहा आलू। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिले की मुख्य सातनपुर मंडी में आलू की आवक आधी रह गई है, जिसके बावजूद भाव बढ़ने के बजाय कम हुए हैं। इससे चिंतित शीतगृह संचालक किसानों को आलू भंडारण के लिए 100 रुपये प्रति पैकेट ऋण और बारदाना दे रहे हैं। पिछले साल की मंदी के कारण किसान इस बार भंडारण से बच रहे हैं, जिससे शीतगृहों को भरना मुश्किल हो रहा है।
Trending Videos

फरवरी में जब भंडारण सत्र शुरू हुआ था, तब अच्छे आलू का भाव 645 रुपये प्रति क्विंटल तक था। हालांकि, अब यह भाव 20 से 50 रुपये प्रति क्विंटल तक टूट चुका है। जिले में पिछले साल 109 शीतगृह थे, जिनकी संख्या इस बार बढ़कर 111 हो गई है। इसके बावजूद, अभी तक शीतगृह अपनी क्षमता का 50 फीसदी भी नहीं भर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भंडारण को बढ़ावा देने के लिए किसानों और व्यापारियों को ऋण व बारदाना जैसे प्रोत्साहन दिए जा रहे हैं। पिछले सीजन में भारी मंदी के कारण कई किसानों ने अपना आलू शीतगृह में ही मुफ्त में छोड़ दिया था। इस बार मंदी और भी अधिक होने की आशंका से किसान सशंकित हैं। यही वजह है कि कई किसान शीतगृह के बजाय छायादार पेड़ों के नीचे आलू के ढेर लगा रहे हैं।
अच्छी साख वाले कुछ शीतगृह ही 50 फीसदी तक भर पाए हैं, जबकि कई अन्य में 30 से 40 फीसदी भंडारण हुआ है। सिलारचौरा खुदागंज के किसान व व्यापारी वीरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि उनके क्षेत्र में मुश्किल से 20-25 फीसदी आलू की खोदाई बची है, जो आठ-दस दिन में पूरी हो जाएगी। किसान पिछले अनुभवों के कारण इस बार शीतगृहों में आलू रखने से हिचक रहे हैं। वे दो माह बाद आलू बेचने की सोच रहे हैं, लेकिन शीतगृह के बजाय छायादार जगह में ढेर लगा रहे हैं।
चिप्सोना व नीदरलैंड आलू उत्पादक क्षेत्र ककरैया के किसान शरद कुमार का कहना है कि उनके यहां पक्की फसल बहुतायत में होती है। उनके क्षेत्र में अभी भी 35 से 40 फीसदी खोदाई बाकी है। उन्होंने बताया कि भाव में सुधार न होने से किसान भंडारण के बजाय खुले में आलू रखने को प्राथमिकता दे रहे हैं। यह स्थिति शीतगृह संचालकों के लिए चुनौती बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed