सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Close relatives suspected in farmer's murder

Farrukhabad News: किसान की हत्या में करीबियों पर शक

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Mon, 16 Feb 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Close relatives suspected in farmer's murder
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। आलू खोदने के लिए गए किसान की खेत में धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने के मामले में करीबियों पर शक की सुई घूम रही है। सर्विलांस टीम घटनास्थल पर आए लोगों के मोबाइल की सीडीआर निकालने में जुटी है। शनिवार को पांचालघाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया था। खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं।
Trending Videos


जहानगंज थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी नेसके उर्फ सुनील कुमार (52) शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे घर से दो किलोमीटर दूर स्थित काली नदी के किनारे खेत में आलू खोदने गया था। वहां धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। कुछ देर बाद खेत पहुंचे अनिल कुमार ने भाई का शव पड़ा देख सूचना दी थी। पुलिस ने पुत्र अमन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली थी। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार दोपहर परिजनों ने पांचालघाट स्थित घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील का पत्नी उमा देवी व पुत्र अमन से कई वर्षों से मनमुटाव चल रहा था । सुनील अपने भाइयों के साथ रहता है। उसने पत्नी व पुत्र के नाम दो बीघा जमीन कर दी। इसके अलावा शेष जमीन से होने वाली कमाई वह भाइयों को ही दे देता था। इसे लेकर पुत्र अमन की पिता सुनील से कहासुनी होती थी। मामले में खुलासे के लिए सीओ अजय वर्मा के नेतृत्व में स्वाट टीम, सर्विलांस टीम व थाना पुलिस जुटी है। पुलिस की जांच में कई करीबी भी शक के दायरे में आए हैं। पुलिस घटना से संबंधित साक्ष्य जुटाने में जुटी है। घटनास्थल पर हत्या के समय आए मिली मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस उन लोगों की सीडीआर निकालने में लगी है। थानाध्यक्ष राजेश राय ने बताया कि मामले में खुलासे के लिए प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed