{"_id":"6a68f3a8d3563aa0d60f85c6","slug":"controversy-over-dioss-letter-memorandum-submitted-to-dm-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-146007-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीआईओएस के पत्र पर विवाद, डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीआईओएस के पत्र पर विवाद, डीएम को दिया ज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-6 डीआईओएस कार्यालय परिसर में खड़े शिक्षक। स्रोत: शिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। क्रिश्चियन इंटर कॉलेज में वरिष्ठता के आधार पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य की नियुक्त किए जाने के संदर्भ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्रबंधक को पत्र भेजा है। इसका विरोध करते हुए कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
शहर के बढ़पुर स्थित क्रिश्चियन इंटर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य अमित सिंह ने जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार ने 18 जुलाई को विद्यालय का निरीक्षण किया था। इस दौरान जो भी कमियां मिलीं उनको सुधार करने का समय न देकर प्रबंधक को दो दिन में नए प्रधानाचार्य की नियुक्ति करने के लिए पत्र भेजा है। उन्होंने कहा कि प्रबंधक ने उन्हें नियमानुसार कार्यवाहक प्रधानाचार्य नियुक्त किया था।
विभागीय नियमों और उच्च न्यायालय के निर्णयों के अनुसार एक बार वरिष्ठता का दावा छोड़ने के बाद कोई प्रवक्ता या सहायक अध्यापक बाद में कार्यवाहक प्रधानाचार्य बनने की मांग नहीं कर सकता। विद्यालय में पहले भी कई बार कार्यवाहक प्रधानाचार्य बदले गए हैं और उस समय भी संबंधित वरिष्ठ शिक्षकों ने प्रधानाचार्य बनने से इन्कार कर दिया था। कार्यवाहक प्रधानाचार्य के पद पर उनकी नियुक्ति के समय वरिष्ठ शिक्षकों से अनापत्ति ली गई थी। केवल सहायक अध्यापक यादवेंद्र सिंह परिहार ने एनओसी नहीं दी थी। अमित सिंह अन्य शिक्षकों के साथ पहले डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। वहां डीआईओएस के न मिलने पर कार्यालय में ज्ञापन दिया। इसके बाद कलक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान शिक्षक नेता संतोष दुबे व सत्येंद्र सिंह आदि रहे।