{"_id":"6a6e3c1cfde05e2277091fb5","slug":"adverse-entry-against-lekhpal-and-kanungo-for-negligence-in-land-measurement-farrukhabad-news-c-222-1-frk1004-146216-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पैमाइश में लापरवाही पर लेखपाल और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पैमाइश में लापरवाही पर लेखपाल और कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर। पैमाइश में लापरवाही पर लेखपाल व कानूनगो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए गए। वहीं, हरसिंहपुर गहलवार गांव की मतदाता सूची से 74 मतदाताओं के नाम काटे जाने की शिकायत की गई।
तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर व पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने लोगों की समस्याएं सुनीं। उधरनपुर लीलापुर के रामभरोसे ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि जमीन पर लोगों ने कब्जा कर लिया है। पांच बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं। हर बार लेखपाल फर्जी रिपोर्ट लगाकर निस्तारण कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने लेखपाल गौरव यादव को बुलाकर जानकारी की लेकिन लेखपाल सही जवाब नहीं दे सके। डीएम ने नाराजगी जताई और एसडीएम श्वेता साहू को लेखपाल व कानून गो को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के आदेश दिए।
भाऊपुर चौरासी के रामस्वरूप ने जमीन से कब्जा हटवाने के संबंध में 10वीं बार प्रार्थना पत्र दिया। ब्लॉक बढ़पुर के चांदपुर निवासी अर्पित भाष्कर ने जमीन को कब्जा मुक्त कराने के लिए चौथी बार प्रार्थना पत्र दिया। गांव हरसिंहपुर गहलवार के अशोक कुमार, जागेश्वर, दिनेश सिंह, अंकित सिंह, धीरेंद्र प्रताप सिंह ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पंचायत मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होने पर बड़ी संख्या में नाम काटे जाने की जानकारी मिली है। सूची से 74 वोट काटे गए। जिलाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही। एडवोकेट एसोसिएशन संघ ने प्रार्थना पत्र देकर तहसील परिसर में इंटरलॉकिंग कराने की मांग की। इस दौरान सीडीओ विनोद कुमार गौड़, डीएफओ राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विश्वनाथ प्रताप सिंह, तहसीलदार शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।