{"_id":"69efb41824f8ec853205449b","slug":"couple-and-child-riding-auto-died-in-collision-with-dcm-10-injured-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110044-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार दंपती व मासूम की मौत, 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: डीसीएम की टक्कर से ऑटो सवार दंपती व मासूम की मौत, 10 घायल
विज्ञापन
फोटो-10 सत्येंद्र। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर थाना क्षेत्र के जमापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में ऑटो में सामने से टक्कर मार दी। इससे ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार दंपती व मासूम की मौत हो गई। दो परिवारों के दस घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना की वजह से करीब आधा घंटा हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। पुलिस ने डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जहानगंज थाने के गांव हब्बापुर निवासी रामकरन (35) ने कमालगंज के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी अपने रिश्तेदार की शाहजहांपुर जिले के थाना अल्हागंज के गांव मनिहार से शादी कराई थी। कई महीने से बहू मायके से नहीं आ रही है। इसी के चलते रामकरन और मोहल्ला इंदिरानगर निवासी रिश्तेदार रमेश चंद्र (60) परिवार के महिला-पुरुषों को लेकर सुलह करने हब्बापुर के दिलीप (25) के ऑटो से वहां जा रहे थे।
ऑटो इटावा-बरेली हाईवे पर राजेपुर थाने के गांव जमापुर मोड़ के पास पहुंचा तो बरेली की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने के प्रयास में सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पिछले हिस्से से परखच्चे उड़ गए। घायल काफी दूर जा गिरे। दो लोग टेंपो में फंस गए। घायलों को निकालकर राजेपुर सीएचसी व लोहिया अस्पताल भेजा गया।
डॉक्टरों ने जांच के बाद हब्बापुर के सत्येंद्र (30), उनकी पत्नी तन्नू (28), रामकरन के पुत्र युवराज (17 माह) को मृत घोषित कर शव मॉर्चुरी में रखवा दिए। रामकरन की पत्नी पुष्पा (30), कमालगंज के इंदिरानगर निवासी अंशू (26), अंशू की पत्नी बिट्टा (32), पुत्र राज (4) और अमर सिंह की पत्नी नन्हीं देवी (52) को रेफर कर दिया। पवन (20), रमेश चंद्र (60), रामकरन (35) का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सत्येंद्र के पुत्र युग (4 माह) के चोट न होने पर परिजन को सौंप दिया गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर, पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी ने घायलों का हालचाल जाना। उन्होंने अच्छे इलाज के निर्देश दिए। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने बताया कि घायलों के बेहतर इलाज के निर्देश दिए गए हैं। दुर्घटना के सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X