सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The first season of the T20 Cup will be held in May; player auctions have concluded.

Farrukhabad News: टी-20 कप का पहला सीजन मई में, खिलाड़ियों की नीलामी संपन्न

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The first season of the T20 Cup will be held in May; player auctions have concluded.
फोटो-9 याकूतगंज स्थित नेताजी पैलेस में टीम की जर्सी जांच करते क्रिकेट लीग के पदाधिकारी। स्रोत: - फोटो : बौंडी के मंगरवल में घड़ियाल के हमले में घायल नैतिक व मौजूद परिजन।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में क्रिकेट प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। मई में फर्रुखाबाद टी-20 कप के पहले सीजन का आगाज होने जा रहा है। इसे लेकर आयोजक तैयारियों में जुट गए हैं। याकूतगंज स्थित नेताजी पैलेस में खिलाड़ियों की नीलामी का आयोजन किया गया, जिसमें पांच टीमों ने हिस्सा लिया।
Trending Videos

नीलामी में कमालगंज टाइगर (मालिक वारिस खान), कायमगंज रॉयल (डॉ. आरिफ), याकूतगंज वारियर्स (डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री), शमसाबाद द सिकंदर (साजमा खां) और फतेहगढ़ योद्धा (राजीव पाठक) ने अपने-अपने खिलाड़ियों को खरीदकर टीमों को मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नीलामी के दौरान सबसे अधिक बोली अरबाज जमां पर लगी, जिन्हें 38 हजार रुपये में शमसाबाद द सिकंदर ने अपनी टीम में शामिल किया। इसके अलावा शोभित गुप्ता को 35 हजार रुपये में, कुणाल राजपूत को 31 हजार रुपये में याकूतगंज वारियर्स और कैफ पठान को 31 हजार रुपये में कमालगंज टाइगर्स ने खरीदा। ऋषभ राजपूत 30 हजार रुपये में, मिनहाज अली और शिव मोहन 28-28 हजार रुपये में बिके।
सौरभ कुशवाहा को 24 हजार रुपये और अभिषेक शर्मा को 20 हजार रुपये में टीमों ने अपने साथ जोड़ा। कार्यक्रम के दौरान टूर्नामेंट की ट्रॉफी और टीमों की जर्सी को भी लॉन्च किया गया। इसका शुभारंभ डीके स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के मालिक राशिद खां ने किया।

इस मौके पर लीग फाउंडर दानिश खां, अध्यक्ष विजय आनंद मिश्रा, उपाध्यक्ष जयविंदर सिंह राठौर, भानु प्रताप सिंह, उद्घोषक प्रियांशु पाल, कोच अखिलेश सिंह, आकिब जमा, मोहम्मद अहमद खां, शारिक हुसैन, रमन वर्मा, बसतउल्ला खां और लियाकत उल्लाह खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed