सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cricket: Players display prowess at camp; 70 selected.

क्रिकेट : शिविर में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, 70 का चयन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Cricket: Players display prowess at camp; 70 selected.
फोटो-7 स्टेडियम में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी के टिप्स देते प्रशिक्षक। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में स्वर्गीय ब्रह्मदत्त द्विवेदी स्टेडियम में चल रहे क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का तीसरा दिन खिलाड़ियों के उत्साह और जोश से भरपूर रहा। उन्हें क्रिकेट की तकनीकी बारीकियों के साथ फिटनेस का महत्व भी समझाया गया।

शिविर के दूसरे दिन सोमवार को हुए फिटनेस टेस्ट में 82 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ब्रॉड जंप, शटल रेस, मेडिसिन बॉल थ्रो सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता परीक्षणों में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशिक्षण के लिए 70 खिलाड़ियों का चयन किया गया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि खिलाड़ियों की संख्या और उनकी प्रतिभा को देखते हुए एक के स्थान पर दो प्रशिक्षकों की व्यवस्था की गई। पटियाला एनआईएस कोच दीपक यादव के साथ लखनऊ से आए प्रशिक्षक हर्ष कृष्णनन ने भी प्रशिक्षण की जिम्मेदारी संभाली। दोनों कोचों ने खिलाड़ियों को बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। शिविर के संचालन में लोकेश कुमार, डॉ. अमित सक्सेना, विक्रम अग्रवाल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed