सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Debt-ridden cattle trader hangs himself to death

Farrukhabad News: कर्ज से परेशान पशु व्यापारी ने फंदा लगा दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Wed, 18 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Debt-ridden cattle trader hangs himself to death
फोटो-3 अहसान मंसूरी। फाइल फोटो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कर्ज से परेशान जानवरों के व्यापारी ने मकान के बाहर खड़े बरगद के पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पड़ोसी की पत्नी ने लटका देख शोर मचाया। सांस होने की की आस में नीचे उतार लिया। फाॅरेंसिक टीम ने जांच की। पत्नी व चार बच्चे बेहाल हैं।
Trending Videos

मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव बरौन निवासी अहसान मंसूरी (36) पशुओं की खरीद फरोख्त का काम करते थे। इसमें नुकसान पर कर्ज हो गया था। इससे वह परेशान था। सोमवार शाम को भोजन करने के बाद वह परिजन के साथ घर में सो गया था। रविवार सुबह पड़ोसी की महिला घर के बाहर निकली तो उसने अहसान का शव उसके घर के बाहर खड़े बरगद के पेड़ से लटका देखा। उसके शोर मचाने प। घर में सो रही पत्नी हुस्ना बेगम, पुत्री आरजू, आशिफा, पुत्र अर्स व अल्फाज बाहर निकले तो चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने सांस होने की आस में उसका शव नीचे उतार लिया। थानाध्यक्ष अजब सिंह, एसएसआई वीरेंद्र सिंह और हथियापुर चौकी प्रभारी विनीत त्रिपाठी पहुंचे। इसके बाद फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि कर्ज था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। एक छोटा भाई शहवान है। अभी किसी भी बच्चे की शादी नहीं हुई है। बड़ी बेटी 18 साल की है। माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed