सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Devotees are overwhelmed with emotion upon hearing the stories of Shri Krishna's childhood pastimes.

Farrukhabad News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं की कथा सुन श्रद्धालु भाव-विभोर

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Devotees are overwhelmed with emotion upon hearing the stories of Shri Krishna's childhood pastimes.
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के गांव नगला नान में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के सातवें दिन सोमवार को नैमिषारण्य धाम से पधारे कथावाचक पंडित प्रभात त्रिपाठी ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और कंस वध की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।

कथावाचक ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं मानव जीवन को प्रेम, करुणा, सरलता और भक्ति का संदेश देती हैं। भगवान अपने भक्तों की रक्षा और धर्म की स्थापना के लिए समय-समय पर विभिन्न रूपों में अवतार लेते हैं। कंस वध प्रसंग का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब पृथ्वी पर अधर्म और अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान अवतार लेकर दुष्टों का संहार और धर्म की पुनर्स्थापना करते हैं। कथा के दौरान श्रद्धालु जय श्रीकृष्ण और राधे-राधे के जयघोष करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed