फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dispute at SNCU over refusal to admit newborn; police arrive.

Farrukhabad News: नवजात को भर्ती न करने पर एसएनसीयू में विवाद, पहुंची पुलिस

Tue, 11 Aug 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dispute at SNCU over refusal to admit newborn; police arrive.
फर्रुखाबाद। निजी अस्पताल में जन्मे नवजात को लोहिया महिला अस्पताल के विशेष नवजात शिशु देखभाल इकाई (एसएनसीयू) में भर्ती कराने को लेकर रविवार देर रात जमकर विवाद हुआ। पिता ने डीएम और पुलिस को सूचना दी। सीएमएस ने भर्ती कराने के प्रयास किए, मगर 16 बेड पर 31 नवजात भर्ती होने के चलते बात नहीं बन सकी। डॉक्टरों के असमर्थता जताने पर पिता शिशु को लेकर चला गया।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड निवासी जितेंद्र की पत्नी ने निजी अस्पताल में छह अगस्त को बेटी को जन्म दिया था। उसकी हालत खराब होने पर जितेंद्र रविवार रात लोहिया महिला अस्पताल के एसएनसीयू अनुभाग में बच्चे को लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ. शिवम गुप्ता ने 16 बेड पर पहले से ही 31 बच्चे भर्ती होने की बात कही। कहा कि सरकारी अस्पताल से रेफर होने वाले बच्चे को उन्हें हर हाल में भर्ती करना पड़ेगा। लिहाजा निजी अस्पताल से आए बच्चे को भर्ती करने की स्थिति में नहीं हैं। उन्होंने जितेंद्र से वार्ड में चलकर हालत देखने की बात भी कही।
विज्ञापन

बच्चा भर्ती न होने पर जितेंद्र ने यूपी 112 को सूचना दी। उन्होंने डीएम को भी फोन कर मामले की जानकारी दी। इसकी सूचना सीएमएस डॉ. धीर सिंह को मिली तो उन्होंने यूनिट की स्थिति से डीएम को अवगत कराया। पुलिस भी यूनिट में पहुंची, फिर भी बच्चे को भर्ती नहीं किया जा सका। डॉक्टर ने रेफर करके एंबुलेंस दिलाने का आश्वासन दिया। देर रात तक विवाद के बाद भी बच्चा भर्ती नहीं होने पर जितेंद्र चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शिवम गुप्ता ने बताया कि यूनिट में सभी बच्चे गंभीर थे। किस बच्चे को हटा देता। हर बच्चे का जीवन उनके लिए महत्वपूर्ण है। सीएमएस डॉ. धीर सिंह ने बताया कि बच्चे अधिक आ रहे और बेड कम हैं। डीएम को उन्होंने स्थिति से अवगत करा दिया था। बच्चे को भर्ती न कर पाना उनकी मजबूरी थी। इस समय बेड और स्टाफ बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed