{"_id":"6a0b6ce759e8e9fbab03cae6","slug":"electricity-system-will-improve-in-the-city-with-rs-6-crore-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142345-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: शहर में छह करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, मंजूरी मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: शहर में छह करोड़ से सुधरेगी बिजली व्यवस्था, मंजूरी मिली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। शहर की बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग से 12 करोड़ के प्रस्ताव शासन को भेजे गए। सदर विधायक की सिफारिश पर करीब छह करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई है। जबकि शेष छह करोड़ के लंबित प्रस्तावों को भी शीघ्र स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
शहर में रिवैंप योजना के तहत करीब 49 करोड़ रुपये से कराए गए कार्य नाकाफी दिख रहे हैं। कई कालोनियों में लंबी दूरी की पड़ी केबलें झूल रही हैं। इसके चलते सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बिजली विभाग के अधिकारियों से शहर की व्यवस्था दुरुस्त कराने के लिए प्रस्ताव बनाने को कहा था। इस पर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि, अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगाने, 33केवी लाइन अलग से बनाने और मोहल्लों में खंभे लगाकर बंच केबल डालने के लिए करीब 12 करोड़ के प्रस्ताव बनाए गए थे। इनमें से तीन बड़े प्रस्ताव शासन से स्वीकृत कर दिए गए। इससे शहर में ओवरलोडिंग से निजात के लिए 63केवीए के दो और 250केवीए के 25 नए अतिरिक्त ट्रांसफार्मर जल्द ही लगने की उम्मीद है। सदर विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी ने बताया कि बड़े तीन प्रस्ताव स्वीकृत हो गए हैं। उन्होंने बताया कि भोलेपुर उपकेंद्र से सेंट्रल जेल, हिंदुस्तान होटल के पीछे से जाने वाली 33केवी लाइन घरोंं के ऊपर से होकर गुजरती है। इससे दुर्घटना से निजात के लिए उपकेंद्र से आईटीआई सड़क के किनारे करीब 5.4 किमी नई लाइन बनेगी। इसके 27 नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। इससे ओवरलोडिंग खत्म होने के साथ उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिलेगी।
इन स्थानों पर लगेंगे ट्रांसफार्मर
सदर विधायक ने बताया कि नए ट्रांसफार्मर लगने व क्षमतावृद्धि होने से ओवरलोडिंग की समस्या खत्म होगी। वहीं नेकपुर चैरासी, होमगार्ड ऑफिस, एमडी कोल्ड टी-1 व टी-2, न्यू भोपतपट्टी, बड़ा खेल, सातनपुर, पल्ला, टीला मसेनी, जेएनवी रोड क्रासिंग, भोलेपुर, भोपतपट्टी, भूसामन्डी, नगला नैन भोलेपुर, बेवर रोड के पास, नरायनपुर, पुलमंडी, भोपतपट्टी, सेंट्रल जेल, गुंजन विहार कालोनी, हसन बाग, नोनमगंज, घेरशामू खां, सिकत्तरबाग, तलैया फजल इमाम लटकते झूलते जर्जर तारों की जगह बंच केबल डाली जाएगी। शिवाजी कालोनी, नेकपुर चैरासी, राजा नगला, कचहरी रोड, अंधेरीबाग, अपर दुर्गा कालोनी, बन्धौआ, पटेल नगर, कुइयां बूट, बाकरगंज, ग्रानगंज, गंगा दरवाजा, ऊंची मीनार गढी खां, भूसा गली बिर्रा बाग आदि स्थानों पर भी बंच केबल डाली जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos