सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Entry into the examination hall was granted after a search and biometric verification.

Farrukhabad News: तलाशी के साथ बायोमैट्रिक जांच के बाद परीक्षा कक्ष में मिला प्रवेश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Entry into the examination hall was granted after a search and biometric verification.
फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित राजकीय इंटर कॉलेज प्रवक्ता भर्ती परीक्षा जिले के 14 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई। प्रवेश द्वार पर सुरक्षा कर्मियों ने प्रत्येक अभ्यर्थी की सघन तलाशी ली। इसके बाद पहचान पत्र और प्रवेश पत्र का मिलान कर बायोमैट्रिक सत्यापन किया। फिर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्षों में जाने दिया गया।

अभ्यर्थियों को इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, ब्लूटूथ डिवाइस, इयरफोन, स्मार्ट घड़ी, अंगूठी, कुंडल, ईयरिंग, गले की चेन, चूड़ियां, बेल्ट केंद्र के अंदर नहीं ले जाने दिया गया। पानी की बोतल भी केंद्र के भीतर ले जाने पर रोक रही। जिन अभ्यर्थियों के पास प्रतिबंधित सामग्री मिली, उन्हें बाहर ही जमा कराने के बाद प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। अधिकारी व्यवस्था की निगरानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

______________
अभ्यर्थी बोले- जीएस के प्रश्नों ने उलझाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। परीक्षा देकर बाहर निकले कुछ अभ्यर्थियों का कहना था कि प्रश्नपत्र का स्तर सामान्य रहा, जबकि कुछ ने इसे आसान बताया। कई अभ्यर्थियों का कहना था कि पेपर न तो अधिक सरल था और न ही कठिन, बल्कि संतुलित था। हालांकि जीएस के प्रश्नों ने कई अभ्यर्थियों को उलझाया। उनका कहना था कि जीएस खंड में कुछ प्रश्न ऐसे थे, जिनके उत्तर देने में अधिक समय लगा।
विज्ञापन

बरेली की श्वेता ने कहा कि पेपर संतुलित था और अच्छी तैयारी करने वालों के लिए इसे हल करना मुश्किल नहीं था। सामान्य ज्ञान के कुछ प्रश्नों ने उलझाया।
अंबेडकरनगर के दीपक कुमार का कहना था कि प्रश्नपत्र न ज्यादा आसान था और न ज्यादा कठिन। समय प्रबंधन करने वालों को विशेष परेशानी नहीं हुई।
_________________
सर्वर में दिक्कत से देर से शुरू हो सका सत्यापन
फर्रुखाबाद। शहर के क्रिश्चियन इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सर्वर की तकनीकी समस्या से बायोमैट्रिक सत्यापन में देरी होने से अभ्यर्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। काफी देर तक अभ्यर्थी लाइन में खड़े रहे।
रविवार सुबह आठ बजे से अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। इसके बाद उनकी तलाशी ली गई और बायोमैट्रिक सत्यापन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसी दौरान सर्वर ने काम करना बंद कर दिया। बायोमैट्रिक प्रक्रिया बाधित हो गई। सुबह 8:44 बजे तक बड़ी संख्या में अभ्यर्थी सत्यापन कराने के लिए कतार में खड़े रहे। समय बीतने के साथ अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ने लगी। अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने समस्या का समाधान कराकर सभी की बायोमैट्रिक जांच शुरू कराई। एसडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वर संबंधी समस्या के कारण बायोमैट्रिक सत्यापन में कुछ देर के लिए व्यवधान आया था। समस्या का समाधान करा दिया गया और सभी अभ्यर्थियों का समय रहते सत्यापन पूरा करा दिया गया।
_______
तलाशी के दौरान पैर में पड़ी रॉड को पकड़ा
गोंडा जिले से पंकज यादव प्रवक्ता परीक्षा देने शहर के बद्री विशाल कॉलेज पहुंचे। तलाशी के दौरान मशीन आवाज करने लगी। पंकज यादव ने बताया कि जनवरी में दुर्घटना में वह घायल हो गए थे। इस कारण दायां पैर टूट गया था उसमें रॉड पड़ी है। परीक्षा केंद्र पर तैनात इंस्पेक्टर ने पूछा कि इसका कुछ कागज है। अभ्यर्थी ने एक्सरे रिपोर्ट दिखाई, इसके बाद परीक्षा केंद्र पर जाने की अनुमति मिल सकी।

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

फोटो-10 बद्री विशाल कॉलेज में अभ्यर्थी की अंगूठी निकलवाती पुलिसकर्मी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed