सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Farmer murdered with a sharp-edged weapon; body found lying at the doorstep.

Farrukhabad News: धारदार हथियार से किसान की हत्या, दरवाजे पर पड़ा मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Farmer murdered with a sharp-edged weapon; body found lying at the doorstep.
फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद
विज्ञापन
संकिसा। थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम ढर्रा शादी नगर निवासी किसान की शुक्रवार रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घर के दरवाजे पर किसान का लहूलुहान शव पड़ा मिला। घर से करीब 100 मीटर दूरी पर उसकी चप्पल पड़ी थी। पुलिस ने जांच की। गांव के ही दो युवकों की मोबाइल में अंतिम कॉल पड़ी मिली। दोनों युवक गांव से भागे हुए हैं। पुलिस ने कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच शुरू कर दी है।


गांव ढर्रा शादी नगर निवासी विनोद कुमार उर्फ शिवमोहन दीक्षित (55) शुक्रवार रात घर के दरवाजे पर लेटे थे। जबकि अन्य परिजन घर में सो रहे थे। रात 11 बजे तक वह दरवाजे पर देखे गए। सुबह परिजन जब सोकर उठे तो विनोद कुमार को बिस्तर पर न देख खोजबीन की। दरवाजे के पास चबूतरे के नीचे लहूलुहान शव पड़ा मिला। धारदार हथियार से सिर पर कनपटी के पास वार करके हत्या की गई थी। पत्नी ममता, बेटा मृदुल व बेटी आरजू रो-रो कर बेहाल हो गई। बारिश होने से रात में शव भीगता रहा। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य एकत्र किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी गिरीश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी कायमगंज राजेश द्विवेदी व प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने भी घटनास्थल की जांच की। बड़े भाई हरिमोहन दीक्षित ने बताया कि छोटे-मोटे विवाद के चलते उन्हें गांव के ही चार-पांच लोगों पर भाई की हत्या करने का शक है। गांव के दो युवक शुक्रवार को दिनभर विनोद के साथ रहे और वह शराब पीने के शौकीन थे। ये युवक अक्सर विनोद कुमार के साथ शराब पीते थे। विनोद के मोबाइल में रात करीब 12 बजे की दोनों युवकों की अंतिम कॉल मिली है। आशंका है कि युवकों ने विनोद को फोन कर बुलाया और विवाद होने पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घर से करीब 100 मीटर दूर विनोद की चप्पलें मिलने से आशंका जताई जा रही है कि विनोद ने जान बचाने के लिए घर की ओर भागने का प्रयास किया लेकिन तब तक उनके सिर पर प्रहार कर दिया। पुलिस ने कॉल करने वाले दोनों युवकों के यहां दबिश दी तो दोनों भाग गए। एक युवक के दरवाजे के पास शराब का पौव्वा, गिलास व नमकीन के खाली पाउच पड़े मिले। प्रभारी निरीक्षक राजीव पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


47 वर्ष पूर्व बड़े भाई की हुई थी हत्या, नहीं खुला राज
पूर्व प्रधान हरिमोहन दीक्षित ने बताया कि छह भाइयों में विनोद कुमार सबसे छोटा था और वह खेती करता था। वे दोनों भाई अपने ननिहाल में ढर्रा शादी नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं। जबकि बड़े भाई अरुण कुमार, बृजमोहन व जगमोहन जनपद कन्नौज के थाना तालग्राम के पैतृक गांव पलिया में रह रहे हैं। भाई अरुण कुमार बनारस में अध्यापक हैं और जगमोहन दीक्षित छिबरामऊ ब्लाॅक के उच्च प्राथमिक विद्यालय मछरेया में प्रधानाध्यापक हैं। पूर्व प्रधान ने बताया कि उनके सबसे बड़े भाई कृष्णमोहन दीक्षित की वर्ष 1978 में हत्या कर दी गई। इस दौरान बड़े भाई की उम्र 17 वर्ष छह माह की थी। अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। लेकिन घटना का पुलिस न तो खुलासा कर सकी और न ही हत्यारों को सजा मिल सकी। अब छोटे भाई की हत्या कर दी गई। बड़े भाई बृजमोहन दीक्षित की कैंसर से मृत्यु हो चुकी है।
----------------

रात में नलकूप चलाने जाते थे विनोद
पूर्व प्रधान हरिमोहन दीक्षित ने बताया कि घर से करीब 500 मीटर दूरी पर उनका नलकूप है। रात में बिजली आने पर विनोद नलकूप चलाने जाते थे। शुक्रवार रात में तो बिजली भी नहीं आई, इससे वह दरवाजे पर लेटे थे। गांव में विनोद के साथ चार-पांच लोगों से विवाद चल रहा था, लेकिन कोई गहरी रंजिश नहीं है।

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

फोटो-10 गांव ढर्रा शादी नगर में मौके पर घटनास्थल से नमूने लेती फॉरेंसिक टीम। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed