फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Human beings should take inspiration from Hanumanji, the real listener of the story.

Farrukhabad News: कथा के असली श्रोता हनुमान जी से प्रेरणा ले मानव

Fri, 14 Aug 2026 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Human beings should take inspiration from Hanumanji, the real listener of the story.
फर्रुखाबाद। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से आए शिव महापुराण कथाव्यास प्रीतम शरण महाराज ने कहा कि जहां भी भगवान की कथा होती है, वहां पवनपुत्र हनुमान जी की उपस्थिति होती है। कहा कि यहां बैठे श्रोताओं को हनुमानजी से प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

फतेहगढ़ के कानपुर रोड स्थित एक मैरिज लॉन में चल रही शिव महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को कथाव्यास प्रीतम शरण महाराज ने कहा कि कथा कोई भी हो, श्रीराम, श्रीकृष्ण या शिव की हर स्थान पर हनुमानजी की उपस्थिति होती है। पवन पुत्र कथा के असली श्रोता हैं। कहा कि कथा में आने के बाद फिर सब कुछ भूल जाना चाहिए। तभी कथा की असली सार्थकता है।
विज्ञापन

भगवान से सच्चे मन, श्रद्धा से जो बात कही जाती है, उसे हर हाल में पूरा करते हैं। कथा के परीक्षित राजेश मिश्रा व स्नेह मिश्रा के अलावा कथा व्यवस्थापक सभासद अनिल तिवारी व शीला तिवारी, दीपक मिश्रा, सुभाष तिवारी, अंबिका त्रिवेदी, मुन्नालाल, आनंद, राम मिश्रा, कृष्ण मुरारी, मुन्नी कटियार, राकेश बाबू, रामवीर सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed