{"_id":"6a7f51b0fd82cdbf8b0eb00b","slug":"the-bjp-observed-remembrance-day-on-the-partition-horrors-remembrance-day-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-146905-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: भाजपा ने भारत विभाजन दिवस पर मनाया स्मृति दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: भाजपा ने भारत विभाजन दिवस पर मनाया स्मृति दिवस
विज्ञापन
फोटो-10 तिरंगा यात्रा निकालते आईटीआई के छात्र व शिक्षक। स्रोत: जागरूक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। आवास विकास कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में शुक्रवार को भारत विभाजन दिवस मनाया गया। विभाजन के दौरान विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष और बलिदान को भी याद किया गया।
विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने किन परिस्थितियों में देश का विभाजन हुआ और इससे देशवासियों को किन कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, इस पर अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस हमें इतिहास की उन घटनाओं को याद करने का अवसर देता है, जिनसे देश और समाज ने गहरी पीड़ा झेली।
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा कि 15 अगस्त को आजादी का दिवस धूमधाम से मनाते हैं लेकिन 14 अगस्त वह दिन है जब भारत के विभाजन का निर्णय हुआ। विभाजन की पीड़ा और उसके परिणामों को देश कभी नहीं भूल सकता। विधायक सुशील शाक्य, नागेंद्र सिंह राठौर ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, अरविंद प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत, दिनेश कटियार, भास्कर दत्त द्विवेदी, वीरेंद्र सिंह राठौर, अभिषेक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधियों ने हाथों में काली पट्टी बांधकर आवास विकास तिराहा स्थित लोहिया प्रतिमा तक मौन जुलूस निकाला।
भारत विभाजन विभीषिका की देखी प्रदर्शनी
फर्रुखाबाद। विकास भवन में भारत विभाजन विभीषिका की प्रदर्शनी लगाई गई। एमएलसी अविनाश सिंह चौहान, सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य, भाजपा जिलाध्यक्ष फतेहचंद्र राजपूत, रूपेश गुप्ता आदि ने इसे देखा। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ. मकबूल ने विभीषिका के बारे में समझाया। इससे पूर्व बच्चों ने गंगा स्वच्छता पर नाटक प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर भी पहुंचीं। इसके बाद हाथों में तिरंगा थामकर रैली निकाली। स्टेडियम से शुरू हुई रैली फतेहगढ़ से होकर विकास भवन में समाप्त हुई। इस दौरान बच्चे वंदे मातरम् व भारत मां के जयकारे लगाते रहे। रैली में एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी गिरीश कुमार सिंह, पीडी कपिल, बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
समूह की महिलाओं ने तिरंगा यात्रा में दिखाया जोश
फर्रुखाबाद। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित प्रेरणा संकुल समिति ढिलावल व आकाश प्रेरणा संकुल समिति चांदपुर ने तिरंगा यात्रा निकाली। इसमें समूह की महिलाएं शामिल हुईं। यह यात्रा पंडाबाग से शुरू होकर स्वराज कुटीर पर समाप्त हुई। जिला मिशन प्रबंधक अवनीश कुमार, डॉ. महेंद्र कुमार नामदेव, गुंजन सिंह, श्रद्धा दुबे, सुरेंद्र पांडेय आदि शामिल रहे। महिलाओं ने भारत माता, देश भक्ति व समूह से जुड़ने के फायदे संबंधी नारे लगाए गए ।
मेरा युवा भारत फर्रुखाबाद की ओर निकाली तिरंगा रैली
फर्रुखाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मेरा युवा भारत की ओर से आईटीआई व अन्य कॉलेज के छात्रों ने तिरंगा रैली निकाली। जिला युवा अधिकारी व नोडल प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, बृजेश कुमार सिंह, चंद मोहन रावत, सच्चिदानंद सागर आदि साथ रहे। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम् के गगनभेदी नारे लगाए। राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति, सामाजिक सहभागिता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना का संदेश दिया। साधना, आलोक, पीयूष, रचना आदि ने सहयोग किया।
-- -- -- -- -- -
एनसीसी कैडेटों ने दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश
कायमगंज। शकुंतला देवी बालिका इंटर कॉलेज की 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेटों ने शुक्रवार को तिरंगा रैली निकाली। हाथों में तिरंगा लेकर निकलीं कैडेटों ने लोगों को देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
फतेहगढ़ बटालियन के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के नेतृत्व में रैली विद्यालय से सीपी तिराहे तक निकाली गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए तिरंगे के सम्मान और देश की एकता-अखंडता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में एनसीसी फतेहगढ़ के सूबेदार मेजर डीके यादव, बीएचएम संजय भोसले और जीसीआई प्रियंका मौजूद रहीं। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा, संतोष शर्मा, विकास श्रीवास्तव और मनीष गौर ने सहयोग किया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आजादी के जश्न को तैयार स्कूल
अमृतपुर। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले शुक्रवार को स्कूलों में आजादी के पर्व का उत्साह दिखाई दिया। बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से विद्यालय परिसर गूंज उठे।
ब्लाक राजेपुर के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों में देशभक्ति दिखी। स्वतंत्रता दिवस से पहले स्कूलों में शिक्षकों ने बच्चों को देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के बारे में जानकारी दी। प्राथमिक विद्यालय गौटिया के बच्चों ने तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। प्रधानाध्यापक नागेंद्र सिंह ने बताया कि बच्चों में देश भक्ति का जज्बा दिखाई दे रहा है। कई विद्यालयों में बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने की तैयारियां कर रहे थे।