{"_id":"6a7f522a52763c445b02e4dc","slug":"the-lock-of-the-junior-high-school-was-opened-at-1130-am-following-a-complaint-to-the-district-magistrate-farrukhabad-news-c-222-1-frk1012-146929-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से शिकायत के बाद 11:30 बजे जूनियर हाईस्कूल का खुला ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से शिकायत के बाद 11:30 बजे जूनियर हाईस्कूल का खुला ताला
विज्ञापन
फोटो-27 गांव बिरसिंहपुर स्थित जूनियर हाईकूल के मुख्य गेट में लगा ताला। स्रोत: जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। गांव बिरसिंहपुर स्थित जूनियर हाईस्कूल में शुक्रवार सुबह शिक्षक के न पहुंचने पर ग्रामीणों ने फोन कर डीएम से शिकायत कर दी। इसके बाद शिक्षक विद्यालय पहुंचे तब करीब 11:30 बजे ताला खुल सका।
राजेपुर विकास खंड के गांव बिरसिंहपुर के जूनियर हाईस्कूल की इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम राठौर को 10 अगस्त को धमकी दिए गई थी। उन्होंने गांव के पूर्व प्रधान पर आरोप लगाते हुए शिकायत अधिकारियों से की और 11 अगस्त को अवकाश पर चली गई थीं। बीईओ ने गांव के ही प्राथमिक विद्यालय के एक शिक्षक की वहां ड्यूटी लगा दी थी पर वह 12 अगस्त को पढ़ाने नहीं गए थे। स्कूल के बच्चों ने तहसील पहुंचकर एसडीएम ने मामले शिकायत की थी। इसके बाद मामला तूल पकड़ गया।
एसडीएम के आदेश पर पुलिस ने स्कूल की दो रसोइयों सहित सात को शांतिभंग की आशंका में पाबंद कर दिया। 13 अगस्त को गांव के प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक ने पहुंच कर विद्यालय खुलवाया और बच्चों को घरों से बुलवाया, तभी वहां गांव के प्रधान श्यामू पहुंच गए थे।
विज्ञापन
रसोइया गुड्डी देवी ने प्रधान पर अभद्रता करने का आरोप लगाते हुए यूपी 112 पर शिकायत की थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही प्रधान वहां से चले गए थे। शुक्रवार सुबह नौ बजे तक स्कूल न खुलने पर ग्रामीणों ने डीएम को फोन कर शिकायत की और बंद विद्यालय का वीडियो भी भेज दिया। इसके बाद करीब 11:30 बजे प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक दीपक पटेल पहुंचे। बुलवाए जाने पर कुछ बच्चे ही विद्यालय पहुंचे।
खंड शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षक ने बारिश होने की वजह से विद्यालय में देरी से पहुंचने की जानकारी दी है। बीएसए विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम राठौर ने अभी उनसे लिखित में कोई शिकायत नहीं की है। यदि वह शिकायत करेंगी तो वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाकर कार्रवाई कराई जाएगी।
मुकदमे में समझौता करने के लिए दी थी धमकी
वर्ष 2022 में विद्यालय का हैंडपंप खराब होने पर इंचार्ज प्रधानाध्यापक नीलम राठौर ने प्रधान से उसे सही कराने को कहा था। उन्होंने हैंडपंप सही नहीं कराया था। इससे स्कूल के बच्चे पंचायत घर में लगे हैंडपंप पर पानी पीने जाते थे। प्रधान के भतीजे ने बच्चों से अभद्रता कर दी थी। इसकी शिकायत पर प्रधान श्यामू व पूर्व प्रधान रामसिंह उर्फ रामू ने नीलम राठौर से अभद्रता कर दी थी, तभी उन्होंने दोनों के खिलाफ राजेपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। नीलम का आरोप है कि इसी मुकदमे में समझौते के लिए प्रधान ने उन्हें धमकी दी है। पूर्व प्रधान राम सिंह पर पांच मुकदमे दर्ज हैं। इसमें पंचायत सचिव से मारपीट का मुकदमा भी शामिल है।