{"_id":"6a03819fda9d79678e06b3e0","slug":"marriage-cancelled-due-to-dowry-demand-farrukhabad-news-c-222-1-frk1006-142042-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दहेज की मांग पर शादी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दहेज की मांग पर शादी रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कायमगंज (फर्रुखाबाद)। दहेज में नकदी की मांग को लेकर तय शादी टूट गई। बरात आने से ठीक दो दिन पहले वर पक्ष ने तीन लाख रुपये की मांग की थी। मंगलवार को कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद शादी रद्द करने का फैसला लिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की शादी एटा जनपद के जैथरा क्षेत्र निवासी युवक से तय हुई थी। तिलक हो चुका था और 13 मई को बरात आनी थी। आरोप है कि शादी से पहले लड़के के भाई-भाभी ने तीन लाख रुपये की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर बरात न लाने की धमकी भी दी गई। लड़की पक्ष ने इस मांग को अनुचित बताया। मामला बढ़ने पर मंगलवार को दोनों पक्ष कायमगंज कोतवाली पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में घंटों तक बातचीत चली। अंततः दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
समझौते के तहत यह तय हुआ कि लड़की पक्ष को शादी की तैयारियों में हुए खर्च की भरपाई की जाएगी। वर पक्ष के लोग लड़की पक्ष को 3 लाख 8 हजार रुपये देंगे। इस राशि का भुगतान शादी रद्द होने के मुआवजे के तौर पर किया जाएगा। पुलिस ने पुष्टि की कि दोनों पक्षों ने आपसी सहमति से मामले को निपटाया है।
Trending Videos