{"_id":"6a03828369c1c839d4050fe4","slug":"wheat-procurement-crisis-deepens-farrukhabad-news-c-222-1-sknp1016-142039-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: गेहूं खरीद पर गहराया बारदाना संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: गेहूं खरीद पर गहराया बारदाना संकट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। जनपद में गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 44 केंद्र खोले गए हैं। पीसीएफ के केंद्रों पर करीब एक सप्ताह से बारदाना का संकट बना हुआ है। इसके कारण पीसीएफ के अधिकांश केंद्रों पर गेहूं की खरीद बंद हो गई है।
गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। कुल 44 केंद्रों में से छह खाद्य विभाग के, तीन एफसीआई के और शेष 35 पीसीएफ के हैं। मंगलवार को सातनपुर मंडी में खरीद नहीं हो सकी। बारदाना की कमी के चलते सोमवार को 25 क्रय केंद्रों पर एक दाना गेहूं भी नहीं खरीदा गया। पीसीएफ जिला प्रबंधक अरुण कुमार ने बताया कि बारदाना देने की जिम्मेदारी खाद्य विभाग की है। खाद्य विभाग से बोरा न मिलने के कारण पीसीएफ के दो-चार केंद्रों को छोड़कर अन्य सभी पर करीब एक सप्ताह से खरीद नहीं हो पा रही है।
वर्जन
क्रय केंद्रों से गेहूं का उठान किया जा रहा है। गत सप्ताह बारिश में गेहूं खराब होने के मामले में परिवहन ठेकेदार को नोटिस दिया गया है। गेहूं में हुए नुकसान की भरपाई परिवहन ठेकेदार से की जाएगी। उठान की गति बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं। -अरुण कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ
वर्जन
पीसीएफ को करीब 80 हजार बोरा उपलब्ध कराया है। अभी तक लगभग 60 हजार बोरा ही गेहूं खरीदा गया है, जबकि करीब 20 हजार बोरा शेष है। अतिरिक्त बोरे एक केंद्र से दूसरे केंद्र पर ऑनलाइन ट्रांसफर किए जा सकते हैं। शासन के निर्देश हैं कि उपभोग प्रमाणपत्र के बिना नए बोरे आवंटित नहीं होंगे। कानपुर से अतिरिक्त बारदाना शीघ्र ही प्राप्त होने की उम्मीद है। -रोली सिंह, डिप्टी आरएमओ
Trending Videos