फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Offerings were made to Goddess Shailaputri with prayers for happiness and prosperity.

Farrukhabad News: मां शैलपुत्री से सुख-समृद्धि की कामना कर दीं आहुतियां

Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Offerings were made to Goddess Shailaputri with prayers for happiness and prosperity.
फर्रुखाबाद। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में माता की भक्ति का रंग दिखा। मंदिरों में भक्तों की सुबह से ही लंबी कतारें रहीं। माता के जयकारे लगते रहे। घरों में घट स्थापना के साथ यज्ञ में आहुतियां दी गईं।
विज्ञापन

नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री माता का आगमन हुआ। घरों में सुबह से ही तैयारियां की गईं। नौ दिन की साधना करने वाले भक्तों ने घरों में माता के विग्रह की स्थापना की। इसके बाद घटस्थापना और यज्ञ में आहुतियां दी गईं। माता के सिद्ध मंदिरों में शामिल बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर, संकटा माता मंदिर, गुरुगांव देवी स्थित मंगला माता मंदिर, रेलवे रोड स्थित पल्ला मठिया माता मंदिर, भोलेपुर में वैष्णो माता मंदिर और फतेहगढ़ में भारत माता मंदिर समेत सभी छोटे-बड़े मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

----------------
माता के पंडालों में चले धार्मिक कार्यक्रम
नवरात्र के नौ दिन माता की बड़ी प्रतिमाओं की पंडालों में स्थापना की गई है। रविवार सुबह से ही पूजन अर्चन का दौर शुरू हो गया। शाम के समय दुर्गा चालीसा का पाठ किया गया। कई पंडालों में महिलाओं ने संकीर्तन कर माता के छंद गाए। घरों में भी माता के संकीर्तन चलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
-पंडाल सजाने में जुटीं समितियां, बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
फोटो-33 गमा देवी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। संवाद
कायमगंज। नवरात्र के पहले दिन रविवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना की। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 24 से अधिक स्थानों पर देवी प्रतिमाओं की स्थापना के लिए पंडाल सजाए जा रहे हैं।
नगर के गमा देवी, शिवाला, फूलमती, लालता देवी, बांके बिहारी और राधा-कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। बगिया मंगूलाल, पटवन गली, छपट्टी, पटेल पुरम और श्याम नगरी समेत कई मोहल्लों में पूजा समितियां पंडालों को अंतिम रूप देने में जुटी रहीं।
नवरात्र के चलते बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने फल, मेवे, कुट्टू व सिंघाड़े का आटा, नारियल और पूजन सामग्री की खरीदारी की। माता की मूर्तियों और शृंगार के सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही।

निकली नवदुर्गा स्वरूपों की शोभायात्रा
कायमगंज। शनिवार देर रात शीतल सांझी मंडल बजरिया की ओर से नवदुर्गा स्वरूपों की शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे के साथ नगर के बजरिया से निकली शोभायात्रा श्यामागेट, लोहाई बाजार, मुख्य चौराहा होते हुए शिवाला भवन पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed