फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Staging of the slaying of Tadaka and Subahu in Ramlila.

Farrukhabad News: रामलीला में ताड़का-सुबाहु वध का मंचन

Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Staging of the slaying of Tadaka and Subahu in Ramlila.
कायमगंज। श्रीरामलीला समिति की रामलीला के पांचवें दिन शनिवार रात को ताड़का और सुबाहु वध का मंचन किया गया। कलाकारों के अभिनय पर दर्शक जय श्रीराम के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन


सीपी ग्राउंड में चल रहे मंचन में महर्षि विश्वामित्र अयोध्या पहुंचकर राजा दशरथ से यज्ञ की रक्षा के लिए राम और लक्ष्मण को साथ भेजने का आग्रह करते हैं। पुत्र मोह में दशरथ असमंजस में पड़ जाते हैं लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर दोनों राजकुमारों को विश्वामित्र के साथ भेज देते हैं। वन में भगवान राम ताड़का और सुबाहु का वध कर यज्ञ की रक्षा करते हैं। इस प्रसंग के मंचन पर पंडाल जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। अंत में राम, लक्ष्मण और विश्वामित्र के स्वरूपों की आरती उतारी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------
अहिल्या उद्धार की लीला देख श्रद्धालु भावविभोर
कंपिल। श्रीरामलीला महोत्सव के तहत शनिवार रात्रि रामलीला मैदान में फूल बगिया, अहिल्या उद्धार और जनकपुर गमन की लीलाओं का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से रामायण के प्रसंगों को प्रस्तुत कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। लीला की शुरुआत महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के जनकपुर पहुंचने से हुई। इसके बाद फूल बगिया के प्रसंग का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगवान श्रीराम के चरण स्पर्श से माता अहिल्या के उद्धार की लीला भी दिखाई गई। मंचन के दौरान दर्शक लगातार जय श्रीराम के जयकारे लगाते रहे। इन धार्मिक प्रसंगों से रामलीला मैदान में भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं ने देर रात तक इन लीलाओं का आनंद लिया।
श्रीरामलीला महोत्सव के आयोजन से कस्बे में धार्मिक उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। ऋषभ गुप्ता, आर्येंद्र यादव, उपेंद्र लोधी और नीरज पांडेय शामिल थे। बबलू शुक्ला, ओमशक्ति सैनी, आकाश गुप्ता और बगेश यादव भी मौजूद रहे। (संवाद)
-----------
ताड़का वध की लीला में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे
फोटो-35 शमसाबाद गुमटी महादेव मंदिर से लंका के मैदान को जाते स्वरूप। संवाद
शमसाबाद। श्रीरामलीला महोत्सव में रविवार को ताड़का वध की लीला का मंचन किया गया। इससे पहले गुमटी महादेव मंदिर से भगवान श्रीराम की झांकी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए रामलीला मैदान पहुंची। भगवान श्रीराम के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया।

रामलीला मैदान में कलाकारों ने ताड़का वध का सजीव मंचन कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के वन गमन तथा ऋषि-मुनियों को ताड़का के आतंक से मुक्ति दिलाने के प्रसंग को दर्शाया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आलोक कुमार सहित तमाम सहयोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed