{"_id":"6a68f1c7a101ba903f05b7eb","slug":"preparations-underway-to-make-cantt-clean-and-beautiful-22-proposals-approved-in-the-board-meeting-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-146011-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: कैंट को स्वच्छ-सुंदर बनाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: कैंट को स्वच्छ-सुंदर बनाने की तैयारी, बोर्ड बैठक में 22 प्रस्तावों पर मुहर
विज्ञापन
फोटो-10 छावनी परिषद बोर्ड बैठक में लाए गए प्रस्तावों पर चर्चा करते ब्रिगेडियर मनीष जैन, सीईओ छा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। छावनी परिषद बोर्ड की मंगलवार को हुई बैठक में क्षेत्र को स्वच्छ, सुंदर और हरित बनाने की दिशा में फैसले लिए गए। सेंटर कमांडेंट एवं छावनी परिषद के अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनीष जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 22 प्रस्तावों को विचार-विमर्श के बाद मंजूरी दी गई। परिषद ने इस वर्ष स्वच्छ सर्वेक्षण में पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन का लक्ष्य तय किया है।
बैठक में ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान को व्यापक रूप से चलाने का निर्णय लिया गया। सेना के अधिकारियों, जवानों और छावनी क्षेत्र के नागरिकों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया जाएगा। बताया गया कि अब तक छावनी क्षेत्र में 10 हजार से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि जल्द ही 2500 बोगनवेलिया के पौधे और रोपे जाएंगे।
हरित क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए दो लाख रुपये की लागत से 100 ट्री गार्ड खरीदने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई। बैरियर, स्पीड ब्रेकर, डिवाइडर और रडार आधारित स्पीड इंडिकेटर लगाने के प्रस्ताव भी पारित किए गए। ऊर्जा संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सैन्य क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने तथा सोलर स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नई लाइटें लगाने पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर मनीष जैन ने कहा कि पिछले वर्ष स्वच्छता सर्वेक्षण में छावनी क्षेत्र ने उल्लेखनीय सुधार करते हुए प्रदेश में नौवां स्थान हासिल किया था और कई श्रेणियों में स्टार रेटिंग भी प्राप्त की थी। इस बार लक्ष्य इससे भी बेहतर प्रदर्शन का है। अधिशासी अधिकारी अनिंदा डे ने बताया कि स्वच्छता, हरित विकास और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने वाले प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है, जबकि कुछ अन्य प्रस्तावों पर आगे भी विचार किया जाएगा।