सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Sample of pesticide worth Rs 25 lakh fails

Farrukhabad News: 25 लाख की कीटनाशक का नमूना फेल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sample of pesticide worth Rs 25 lakh fails
फर्रुखाबाद। पांचालघाट स्थित एक घर से गत माह पकड़ी गई कीटनाशक का नमूना जांच में फेल हो गया। इससे कीटनाशक के नकली होने की पुष्टि हुई है। इस मामले में विक्रेता के खिलाफ कन्नौज में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है, जबकि खरीदार का लाइसेंस निरस्त हो चुका है।
विज्ञापन


पांच मई की रात उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने टीम के साथ छापा मारकर 25 लाख रुपये की नकली कीटनाशक पकड़ी थी। यूपीएल कंपनी के इलेक्ट्रान इनसेक्टीसाइड प्लस फंगीसाइड को सरकारी गोदाम में रखवाने के साथ उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया था। इसकी जांच रिपोर्ट आई तो नमूना फेल पाया गया।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र ने बताया कि कीटनाशक में मूलतत्व काफी कम पाया गया। जो किसान इस कीटनाशक का फसल में छिड़काव करता, उससे किसी भी रोग में इसका फायदा नहीं मिलता। उन्होंने बताया कि इस मामले में क्रेता सातनपुर मंडी रोड स्थित किसान एजेंसी संचालक शिवम अग्रवाल के खिलाफ व विक्रेता जनपद कन्नौज के नेरा रोड मानीमऊ स्थित अभय एग्रो ट्रेडर्स के संचालक अभय कटियार के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Install AU App

Followed