{"_id":"6a68f1520e364244d60f219c","slug":"sanitation-workers-have-not-received-their-honorarium-for-two-months-and-have-surrounded-the-cantonment-board-office-farrukhabad-news-c-222-1-frk1001-146006-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: दो माह से नहीं मिला मानदेय, सफाई कर्मियों ने छावनी परिषद कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: दो माह से नहीं मिला मानदेय, सफाई कर्मियों ने छावनी परिषद कार्यालय घेरा
विज्ञापन
फोटो-11छावनी परिषद कार्यालय गेट पर प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। दो माह से मानदेय न मिलने, 10 माह का ईपीएफ और इस वर्ष का बोनस बकाया होने से नाराज छावनी परिषद के सफाई कर्मचारियों का गुस्सा मंगलवार को फूट पड़ा। छावनी परिषद सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले संविदा कर्मचारियों ने परिषद कार्यालय का घेराव कर मुख्य द्वार पर धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि 10 अगस्त तक उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
संघ के महामंत्री निर्देश कुमार ने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से बच्चों की फीस, राशन और अन्य जरूरी खर्च पूरे करना भी कठिन हो गया है। धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलते ही अवर अभियंता स्वतंत्र प्रताप सिंह सेंगर मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बात की। उन्होंने बताया कि संबंधित ठेकेदार से शीघ्र भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके बावजूद कर्मचारी पूरे दिन परिषद कार्यालय के गेट पर डटे रहे। बोर्ड बैठक के बाद बाहर आए स्टेशन कमांडेंट एवं छावनी परिषद अध्यक्ष ब्रिगेडियर मनीष जैन से कर्मचारी नेताओं ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी अनिंदा डे को एक अगस्त तक लंबित मानदेय का भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि ठेकेदार भुगतान में हीलाहवाली करता है तो उसके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाए।
अधिशासी अधिकारी अनिंदा डे ने बताया कि ठेकेदार ने अभी तक जून का बिल नहीं दिया है। इससे भुगतान लटका है। ठेकेदार से जल्द बिल देने को कहा है।
कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई प्रभावित : हड़ताल से पूरे दिन कैंट क्षेत्र में सफाई व्यवस्था प्रभावित रही। कूड़ाघरों में कचरा जमा रहा। गलियों व सड़कों पर गंदगी के ढेर दिखाई दिए। धरना-प्रदर्शन में संजय कुमार, संदीप कुमार, अमन कुमार, शिवम, शुभम, रंजीत, प्रेमलाल, राजेंद्र, कुलदीप, प्रीति, आकाश कुमार, विपिन मौजूद रहे।