सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Strong winds and rain wreak havoc, trees fall on roads, power outages

Farrukhabad News: तेज हवा और बारिश का कहर, सड़कों पर गिरे पेड़, बिजली गुल

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Strong winds and rain wreak havoc, trees fall on roads, power outages
विज्ञापन
कायमगंज। बृहस्पतिवार देर शाम अचानक तेज हवा के साथ शुरू हुई बारिश ने इलाके में कहर बरपा दिया। आधे घंटे चली आंधी-पानी से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं सड़कों पर पेड़ गिरने और बिजली लाइनों में फाल्ट आने से जनजीवन प्रभावित हो गया।
Trending Videos


अचरा रोड पर कई जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित रहा। पितौरा क्रॉसिंग के पास सड़क पर पेड़ गिरने से गांव कायमपुर निवासी 55 वर्षीय ई-रिक्शा चालक रामपाल बाल-बाल बच गए लेकिन उनका ई-रिक्शा पेड़ के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। मार्ग अवरुद्ध होने से चौपहिया वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। इसके आगे लुधैया उपकेंद्र के पास भी एक पेड़ बीच सड़क पर गिर गया। इससे रास्ता प्रभावित रहा। वहीं गांव अलादादपुर के पास सड़क पर गिरे पेड़ से टकराकर बाइक सवार 40 वर्षीय वीरपाल निवासी ग्राम दियोरा व 50 वर्षीय महादेव निवासी ग्राम चंदुइया थाना मेरापुर घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी कायमगंज भेजा गया है। आंधी-पानी के चलते क्षेत्र में कई जगह बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द मार्ग साफ कराने और बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed