सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Farrukhabad Bus carrying devotees heading for Ganges overturns 25 injured 11 referred to Lohia Hospital

Farrukhabad: गंगा स्नान पर जा रहे श्रद्धालुओं की बस पलटी; 25 घायल और 11 को लोहिया अस्पताल भेजा, सिपाही पर आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 03:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Farrukhabad News: शाहजहांपुर के अल्लाहगंज में गंगा स्नान के लिए जा रही प्राइवेट बस ओवरटेक करते समय पलट गई, जिससे 25 यात्री घायल हुए। लोहिया अस्पताल में 11 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है, जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Farrukhabad Bus carrying devotees heading for Ganges overturns 25 injured 11 referred to Lohia Hospital
लोहिया अस्पताल में भर्ती बस पलटने से घायल यात्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले में हरपालपुर से 60 यात्रियों को बैठाकर आ रही प्राइवेट बस शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में गांव रघुनाथपुर के पास शुक्रवार सुबह ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें 11 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य का वहीं उपचार हुआ है। बस में सवार अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने आ रहे थे।

Trending Videos

हरदोई जनपद के हरपालपुर से सुबह प्राइवेट बस में करीब 60 यात्री सवार हुए। चालक बस को तेजी भगा रहा था। कुछ यात्रियों ने उससे सही से बस चलाने के लिए भी कहा। पर उसने एक नहीं सुनी। इस बीच गांव रघुनाथपुर के पास आगे चल रहे वाहन को ओवर टेक करने के प्रयास में बस पलट गई। इससे चीख पुकार मच गई। पुलिस व आसपास के ग्रामीणों ने बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ और एसडीएम ने जाना मरीजों का हाल
इसमें 25 यात्री घायल हो गए। एंबुलेंस से 11 घायल यात्रियों को लोहिया अस्पताल भेजा गया है। इनमें से नौ को भर्ती कर लिया गया। दो यात्रियों को मरहम पट्टी के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना की जानकारी होने पर एसीएमओ डॉ. रंजन गौतम, एसडीएम सदर रजनीकांत पांडेय ने सीओ अभय वर्मा लोहिया अस्पताल में पहुंच कर मरीजों का हाल जाना है।

लोहिया अस्पताल में आए घायल
हरदोई थाना पाली के गांव पांडेयपुरवा निवासी राधिका(45), नन्हीं देवी(60), सवायजपुर गांव सलउद्दीपुर के विश्व प्रताप सिंह(31), मिलरगवां की उमाकांती (55), माहरेपुर की गुड्डी(55), रामदेवी (65), अनुष्का( 8) पुत्री प्रदीप पाल, नंदबाग के रामलड़ैते( 47), जदुवीर सिंह(60), गोकुल बेहटा के गांव रामपुर मानपुर के रंजीत सिंह, अमरेखा के राजू(30) को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महिला के कुंडल व छह हजार रुपये सिपाही ने नहीं दिए
लोहिया अस्पताल में भर्ती हरदोई जिले के थाना सवायजपुर क्षेत्र के गांव मिरगवां निवासी घायल उमाकांती के पुत्र राहुल ने बताया कि बस पलटने पर उनकी मां के कुंडल व छह हजार रुपये वहीं गिर गए थे। बस से निकालने के दौरान एक सिपाही ने कुंडल व रुपये उठा लिए थे। मांगने उसने कहा कि पहले अस्पताल जाकर इलाज कराओ बाद में थाने आकर यह ले जाना। पर जब राहुल रुपये व कुंडल मांगने गया तो सिपाही ने रुपये व कुंडल लेने से ही इनकार कर दिया। इससे परेशान व्यवस्था कोसता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed