सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Accident Unidentified Vehicle Runs Over Youth Crossing Road Dies Before Reaching CHC

Kanpur Accident: रोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, CHC पहुंचने से पहले मौत, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 10:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर-देहात बॉर्डर पर मुगलरोड पार करते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस युवक को सीएचसी ले गई, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है और फरार वाहन व चालक की तलाश में जुटी है।

Kanpur Accident Unidentified Vehicle Runs Over Youth Crossing Road Dies Before Reaching CHC
मृतक की फाइल फोटो और घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर के घाटमपुर में रेउना थाना क्षेत्र के शाखा जनवारा के आगे कानपुर देहात बॉर्डर पर गुरुवार की देर शाम पैदल मुगलरोड पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जब तक उसे सीएचसी लाया जाता तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

Trending Videos

कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी राकेश कुमार (30) किसी काम से जा रहा था। जैसे ही जनपद बॉर्डर पर शाखा जनवारा के मूसानगर की ओर वह पैदल ही मुगलरोड पार कर रहा था। तभी कोई अनियंत्रित अज्ञात वाहन उसे टक्कर मारकर निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे सड़क पर पड़े देखा, तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस उसे लेकर सीएचसी पहुंची, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।





अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग निकला
रेउना थाना प्रभारी अनुज राजपूत ने बताया कि दोनो जनपदों का बॉर्डर होने के चलते युवक किसी काम से आया था। तभी सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed