सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mahoba Uncle and Nephew Drown in Dam Bodies Found Floating in Water This Morning Tragedy Strikes While Bathing

Mahoba: बांध में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत, सुबह पानी में उतराते मिले शव, नहाने के दौरान हादसा, परिजन बेहाल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 01 May 2026 10:32 AM IST
विज्ञापन
सार

Mahoba News: उर्मिल बांध में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे हैं। दोनों के शव शुक्रवार सुबह बांध के पानी में उतराते हुए बरामद हुए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Mahoba Uncle and Nephew Drown in Dam Bodies Found Floating in Water This Morning Tragedy Strikes While Bathing
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

महोबा जिले में उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध में स्नान करने गए दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजे थे। शुक्रवार सुबह दोनों के शव बांध में उतराते मिले। परिवार में एक साथ दो मौतों से कोहराम मच गया है।

Trending Videos

कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला कुलाई पहाड़ी निवासी ज्ञान सिंह अपने परिवार के साथ एक साल से पिपरामाफ गांव में रह रहे थे और वहीं पर बर्तन की फेरी का काम करते थे। बृहस्पतिवार देर शाम ज्ञान सिंह का पुत्र रितेश  8) व उसका चाचा आर्यन (10)  उर्मिल बांध के डूब क्षेत्र में नहाने के लिए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

Mahoba Uncle and Nephew Drown in Dam Bodies Found Floating in Water This Morning Tragedy Strikes While Bathing
रोते बिलखते परिजन - फोटो : amar ujala

परिजन दोनों को देर तक तलाशते रहे
इसी दौरान रितेश डूबने लगा उसको बचाने के लिए आर्यन बांध में चला गया और दोनों डूब गए। परिजन दोनों को तलाशते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन दोनों का सुराग नहीं लगा।





पानी में उतराते मिले शव
शुक्रवार की सुबह दोनों के शव पानी में उतराते मिले। शव मिलने की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी चरखारी दीपक दुबे भी घटनास्थल पर पहुंचे। इंचार्ज थाना अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह का कहना है कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed