{"_id":"69f47d7453392185dc024d64","slug":"kanpur-anjali-who-secured-96-marks-in-up-high-school-receives-bicycle-as-a-gift-vedika-kushwaha-also-honored-2026-05-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: हाईस्कूल में 96% अंक लाने वाली अंजलि को उपहार में मिली साइकिल, मेधावी बेटी वेदिका कुशवाहा का भी सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: हाईस्कूल में 96% अंक लाने वाली अंजलि को उपहार में मिली साइकिल, मेधावी बेटी वेदिका कुशवाहा का भी सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 01 May 2026 03:46 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: बिठूर के बछऊपुर की अंजलि गौतम ने हाईस्कूल में 96% अंक पाकर साइकिल का उपहार जीता। बिधनू के देहली कठारा की वेदिका कुशवाहा ने भी 94.83% अंकों के साथ बड़ी सफलता हासिल की। सपा नेताओं ने इन मेधावी बेटियों को सम्मानित कर पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी का संदेश दिया।
96% अंक लाने वाली अंजलि को मिली साइकिल
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
‘पढ़ेगी बेटी, बढ़ेगी बेटी’ के संकल्प के साथ बिठूर विधानसभा क्षेत्र में मेधावी छात्राओं के उत्साहवर्धन का सिलसिला जारी है। यूपी बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली क्षेत्र की बेटियों को समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा सम्मानित किया गया। बछऊपुर, सुरार ग्राम सभा की निवासी अंजलि गौतम पुत्री मंगली गौतम ने हाईस्कूल की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है।
Trending Videos
अंजलि की इस उपलब्धि पर उन्हें उपहार स्वरूप साइकिल भेंट की गई, ताकि उन्हें आगे की शिक्षा में सुविधा हो सके। इस दौरान समर्थकों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और बिठूर मांगे परिवर्तन के नारे लगाकर राजनीतिक सक्रियता भी दिखाई। वहीं, ग्राम देहली कठारा की प्रतिभाशाली छात्रा वेदिका कुशवाहा ने हाईस्कूल में 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये लोग रहे मौजूद
बेटियों के सम्मान समारोह के दौरान क्षेत्र के कई प्रमुख लोग और समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें बृजेंद्र यादव, अजय पाल कुशवाहा, नरेंद्र कुशवाहा, जगन्नाथ कुशवाहा, सुनील यादव आदि शामिल हैं। इसके अलावा विपिन कुशवाहा, श्री ओम कुशवाहा और जिला पंचायत सदस्य रोहित सिंह यादव, दीपक यादव और प्रशांत अवस्थी भी मौजूद रहे।
