{"_id":"6a2ef45e6df7051f66073105","slug":"student-dies-after-electric-shock-from-e-rickshaw-plugged-in-for-charging-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-110656-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में उतरा करंट, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में उतरा करंट, छात्र की मौत
विज्ञापन
फोटो-16 शिवा उर्फ कृष्ण। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कोचिंग से लौटते समय अर्रापहाड़पुर गांव में एक छात्र चार्जिंग पर लगे ई-रिक्शा में उतरे करंट की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी ब्रजमोहन का पुत्र शिवा उर्फ कृष्ण (10) कक्षा छह में पढ़ता था। वह रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे कोचिंग से लौट रहा था। रास्ते में चार्जिंग पर लगे नन्हे के ई-रिक्शे के संपर्क में आ गया। उसमें उतर रहे करंट से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजरे कुछ लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग व परिजन पहुंचे। थानाध्यक्ष अजब सिंह भी पहुंचे। उन्होंने घटना की जानकारी ली। साथ में ई-रिक्शा भी कब्जे में ले लिया।
पिता बृजमोहन ने बताया कि उनका बेटा शिवा कक्षा 6 में पढ़ता था और कोचिंग से घर लौट रहा था। ई-रिक्शा को चार्जिंग पर लापरवाही से लगाया गया था अथवा जान-बूझकर करंट दौड़ाया गया था। घर में मां रेनू, बड़ी बहन जानवी, छोटी बहन मानवी, भाई सक्षम हैं। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने बताया कि ई-रिक्शा की बैटरी चार्ज करते समय करंट लगा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
रेजगारी निकाल लेते थे बच्चे
आसपास के ग्रामीणों में चर्चा थी कि ई-रिक्शा में लगा झोला गुल्लक का काम करता है। मालिक उसे कभी खाली नहीं करते। अक्सर चार्जिंग पर लगाने के बाद जब सुनसान होता तो छोटे बच्चे गुल्लक से पांच-दस रुपये की रेजगारी निकाल लेते थे। आशंका है कि बच्चे कभी ई-रिक्शा के पास न आएं, इससे कोई तार आदि लगा दिया हो, जिससे हादसा हो गया। बहरहाल घटना की असलियत जांच के बाद ही पता चलेगी।