सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Student hanged herself from the fan

Farrukhabad News: छात्रा ने पंखे से लटककर दी जान

संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद Updated Sat, 07 Mar 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Student hanged herself from the fan
विज्ञापन
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के अताईपुर कोहना गांव में कक्षा 11 की एक छात्रा ने घर के कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। इस घटना के बाद परिवार में गहरा कोहराम मच गया।
Trending Videos

शुक्रवार को शिवराज शाक्य उर्फ नन्हें की पुत्री रितु (18) ने दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली थी। कुछ देर बाद परिजनों ने उसे फंदे पर झूलते देखा तो उनके होश उड़ गए। तत्काल दरवाजा खोलकर उसे नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रितु गांव के ही एक स्कूल में पढ़ती थी। बेटी की मौत से मां विनीता समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। रितु की दो बहनें और तीन भाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक नमूने एकत्र किए। क्राइम इंस्पेक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed