सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Teenage girl killed in collision with wood-laden tractor-trolley

Farrukhabad News: लकड़ी लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से किशोरी की मौत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl killed in collision with wood-laden tractor-trolley
विज्ञापन
शमसाबाद। गांव रोशनाबाद व मुरैठी के बची लकड़ी लाद कर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से किशोरी की मौत हो गई। ट्रॉली पर लदे लकड़ी के बोटे सड़क पर गिर पड़े। चालक ट्रैक्टर लेकर भाग गया। हादसे की वजह से सड़क पर कुछ देर जाम की स्थिति बनी रही।


नगर पंचायत के मोहल्ला मुबारकपुर निवासी मलखान सिंह की 14 वर्षीय पुत्री निमती कक्षा 7 की छात्रा थी। वह अपनी सहेली दिव्या और नीलू के साथ चारा लेने खेत गई थी। रोशनाबाद-पसियापुर मार्ग पर रोशनाबाद की ओर से अवैध कटान की लकड़ी लादकर आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने किशोरी को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सहेलियों ने घटना की सूचना परिजन को दी। इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। किशोरी के चार बहनें और दो भाई हैं। वह अपने भाई अशोक व अजीब से छोटी थी। मां नन्हीं देवी व बहनें रो-रो कर बेहाल हो गईं। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। थाना प्रभारी सचिन चौधरी ने बताया कि पिता मलखान सिंह की तहरीर प्राप्त हुई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed