सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The entire outpost, including the in-charge, was involved in taking the district campaigner's bike to the police station.

Farrukhabad News: जिला प्रचारक की बाइक थाने पहुंचाने में प्रभारी सहित पूरी चौकी निपटी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
The entire outpost, including the in-charge, was involved in taking the district campaigner's bike to the police station.
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक की बाइक थाने पहुंचाने में प्रभारी सहित रोडवेज चौकी के सभी कर्मचारी लाइन हाजिर हो गए। अभी उनकी जगह किसी की तैनाती नहीं की गई है। एसपी ने चौकी प्रभारी के साथ दो प्रधान आरक्षी व आरक्षी को लाइन हाजिर किया है।


आरएसएस के जिला प्रचारक मानवेंद्र मंगलवार को फतेहगढ़ से शहर की ओर बाइक से जा रहे थे। रोडवेज चौकी के सामने पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान उन्हें रोक लिया। प्रचारक मानवेंद्र ने अपना परिचय दिया लेकिन पुलिस ने एक न सुनी और उनकी बाइक कब्जे में लेकर कादरीगेट थाने पहुंचा दी। इससे प्रचारक को ई-रिक्शा से जाना पड़ा। इसी के बाद मामला उच्च पदाधिकारियों तक पहुंचा तो पुलिस के आला अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। मामला अधिक तूल पकड़ने पर पुलिस उसे शांत करने में जुट गई। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने रोडवेज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल कुमार कुशवाहा को लाइन हाजिर कर दिया। इसके साथ ही एसपी ने चौकी के सिपाही अनुज व चेकिंग के दौरान ड्यूटी करने वाले कादरीगेट थाने के प्रधान आरक्षी अजय सिंह व विक्रम सिंह को लाइन में भेज दिया। चौकी पर प्रभारी कपिल कुमार कुशवाहा के अलावा सिपाही अनुज कुमार ही तैनात था। फिलहाल पुलिस अब यह मामला यहीं पर शांत करने का पूरा प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed