फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   The Ramlila performance, the sound of dandiya and the burning of Ravana enthralled the audience.

Farrukhabad News: रामलीला का मंचन, डांडिया की खनक और रावण दहन ने बांधा समां

Sun, 18 Oct 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The Ramlila performance, the sound of dandiya and the burning of Ravana enthralled the audience.
फर्रुखाबाद। दशहरा महोत्सव में विद्यार्थियों ने श्रीराम स्तुति, प्रेरक भाषण और फैंसी ड्रेस के माध्यम से प्रतिभा दिखाई। रामलीला के प्रभावशाली मंचन ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया। रावण दहन के माध्यम से बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश दिया।
विज्ञापन

रोजी पब्लिक स्कूल फतेहगढ़ में दशहरा महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य ममता चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती का पूजन करके किया। इसके बाद मां दुर्गा के नौ स्वरूपों और राम दरबार का पूजन हुआ। कार्यक्रम में कक्षा चार से 12 तक के विद्यार्थियों की रंगारंग डांडिया प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहीं। प्रतियोगिता में कक्षा 11 की छात्रा शौर्य, शांभवी, शगुन, अंशी यादव और अंजलि यादव के समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा आठ की छात्राओं अनन्या और आराध्या के समूह को दूसरा, जबकि कक्षा नौ की छात्राओं आर्शा, अदिति, आरोही और अनन्या के समूह को तीसरा स्थान मिला। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उत्साह और उमंग से भर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने आयोजन में सहभागिता की। समारोह के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं और नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed