{"_id":"6ad46c6d6a3eb90ccd080ac0","slug":"farrukhabad-body-of-a-tobacco-worker-found-over-a-drain-injury-marks-present-on-neck-and-face-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्रुखाबाद: नाले के ऊपर मिला तंबाकू श्रमिक का शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्रुखाबाद: नाले के ऊपर मिला तंबाकू श्रमिक का शव, गले और चेहरे पर चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस
Sun, 18 Oct 2026 12:21 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:21 PM IST
सार
Farrukhabad News: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड पर कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर श्रमिक का शव नाले के ऊपर पड़ा मिला। मृतक के गले और चेहरे पर चोट के निशान होने से हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस और रोते-बिलखते परिजन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
फर्रुखाबाद जिले में कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड पर कोतवाली से चंद कदम दूर रविवार सुबह नाले के ऊपर 40 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। कुछ ही देर में उसकी पहचान घसिया चिलौली निवासी तंबाकू श्रमिक प्रमोद कोरी के रूप में हुई। गले और चेहरे पर चोट के निशान मिलने से घटना को लेकर संदेह जताया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में मिर्गी का दौरा पड़ने या नाले में गिरने की आशंका जताई जा रही है। मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगी। मृतक के भाई ने बताया कि प्रमोद शराब पीने का आदी था। वह एक बड़े तंबाकू कारोबारी के यहां काम करता था। उसकी मौत से पत्नी रंजना, मां गुड्डी देवी और बेटियां अनामिका व साक्षी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन